रील का चस्का महंगा पड़ा... हिमाचल की महिला अफसर ओशिन शर्मा का हो गया तबादला...

Vikram Jain | Sept 16, 2024, 12:43 IST
Share
Transfer case of Himachal Pradesh social media star Oshan Sharma
Transfer case of Himachal Pradesh social media star Oshan Sharma

हिमाचल प्रदेश के संधोल की तहसीलदार और सोशल मीडिया स्टार ओशिन शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सरकार ने उनका ट्रांसफर कर दिया है। अभी उन्हें पोस्टिंग नहीं मिली है।

NEW DELHI. हिमाचल प्रदेश की सोशल मीडिया स्टार महिला अधिकारी ओशिन शर्मा (HAS Officer Oshin Sharma) का तबादला चर्चा का विषय बना हुआ है। सुक्खू सरकार ने अब तक संधोल की तहसीलदार ओशिन शर्मा को दूसरी पोस्टिंग नहीं दी है। उन्हें शिमला में प्रशासनिक विभाग में रिपोर्ट करने को कहा गया है। हाल ही में ओशिन को लंबित पड़े कार्यों को लेकर नोटिस जारी किया गया था।

क्यों सुर्खियों में है ओशिन शर्मा?

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा का तबादला क्यों किया गया है, इसको लेकर हिमाचल सरकार से कोई टिप्पणी नहीं सामने नहीं आई है। यह भी नहीं बताया गया है कि उन्हें दूसरी पोस्टिंग क्यों नहीं दी गई है। सूत्रों के मुताबिक अधिकारी ओशिन शर्मा का काम संतोषजनक नहीं होने पर ट्रांसफर प्रशासनिक आधार पर किया गया है। कई खामियों को देखते हुए डीसी ने उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा।

वहीं, ओशिन शर्मा ने अपने असंतोषजनक काम की कथित रिपोर्ट को लेकर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश के नेता और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ओशिन शर्मा के सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने से नाराज थे।

सोशल मीडिया स्टार हैं ओशिन

32 वर्षीय सोशल मीडिया स्टार लेडी अफसर ओशिन शर्मा अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव हैं। उनके सोशल मीडिया पर आठ लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एग्जाम की तैयारी और अन्य विषयों से जुड़े वीडियो और पोस्ट शेयर करती हैं। ओशिन महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर अवेयरनेस और सामाजिक मुद्दों को उठाने करने के लिए भी काम करती हैं।

संधोल तहसीलदार थीं ओशिन शर्मा

ओशिन शर्मा ने X आखिरी पोस्ट 13 सितंबर को किया था, उन्होंने यह पोस्ट मंडी के संधोल के लोगों को लेकर किया था। ओशिन शर्मा संधोल में तहसीलदार के रूप में तैनात थीं। एक्स पोस्ट में लिखा था कि संधोल को अलविदा कहने का समय आ गया है, यहां बनाई गई यादें आजीवन रहती हैं। आपके सम्मान और प्यार के लिए धन्यवाद।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ओशिन शर्मा को शिमला में डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। इससे पहले एसडीएम धर्मपुर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। साथ ही सवाल किया था कि प्रशासनिक और जनहित से जुड़े कार्यों में देरी क्यों की जा रही है?...

असल काम भूल गईं ओशिन!

बताया जा रहा है कि अपने कर्तव्यों का पालन करने में विफल रहने पर महिला अधिकारी ओशिन शर्मा को नोटिश दिया गया है। सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहने से वह अपना असल काम भूल गईं। दावा किया गया है कि एक निरीक्षण के दौरान अधिकारी को जो सौंपे गए प्रशासनिक कार्य अधूरे थे।

कौन हैं ओशिन शर्मा?

ओशिन शर्मा मुल रूप से चंबा जिले के भरमौर की रहने वाली हैं। उनके पिता भुवनेश शर्मा नायब तहसीलदार और माता कांगड़ा में अधिकारी के पीए के पद पर सेवाएं दे चुकीं हैं। ओशिन शर्मा ने 2019 में हिमाचल प्रशासनिक सेवा परीक्षा में दसवीं रैंक हासिल की थी। यूपीएससी में पांचवें नंबर से रहीं। वह अपने दूसरे प्रयास में एचएएस बनीं। 25 अप्रैल 2021 को ओशिन की शादी धर्मशाला के तत्कालीन बीजेपी विधायक विशाल नेहरियां से हुई थी। शादी के दो महीने बाद ही उन्होंने विशाल नेहरियां पर मारपीट और प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।

अपने कामों से हासिल की लोकप्रियता

बता दें कि ओशिन ने अपने कामों से चर्चा में रही हैं। उन्हें मेहनती महिला अधिकारियों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपनी पिछली पोस्टिंग के दौरान कांगड़ा और मंडी में सामाजिक कल्याण, पर्यावरण, पंचायती योजना, एनजीओ और पंचायत से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित कर तारीफें बटोरी थीं। लोगों के अनुसार वह तहसीलदार संधोल में काम करते समय लोकप्रिय हुई थीं।

ओशिन शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव और पॉपुलर हैं। सामाजिक और प्रेरणादायक कार्यों में आगे रहने वाली ओशिन लाडली फाउंडेशन की ब्रांड एंबेसडर रहीं। उनकी फैशने वाली जीवनशैली और प्रेरक वीडियो सोशल मीडिया पर हजारों लोग पसंद करते हैं। अपने मोटिवेशनल संदेश में वह करंट अफेयर्स और प्रतियोगी परीक्षाओं पर चर्चा करती हैं। उनके लाखों में फॉलोवर्स हैं।

हालांकि ओशिन शर्मा का सोशल मीडिया से लगाव कुछ लोगों को ही पसंद था। बीजेपी ने एक विधायक ने हिमाचल विधानसभा में बिना नाम लिए ओशिन शर्मा का मुद्दा भी उठाया था। अब महिला अधिकारी ओशिन शर्मा की सोशल मीडिया पर सक्रियता और रिल्स बनाने को उनके तबादले के लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • हिमाचल प्रदेश महिला अधिकारी
  • Himachal Pradesh Women Officer
  • कौन हैं ओशिन शर्मा
  • Who is Oshin Sharma?
  • social media star Oshan Sharma
  • सोशल मीडिया स्टार ओशिन शर्मा
  • ओशिन शर्मा का ट्रांसफर मामला
  • Oshin Sharma transfer case
  • ओशिन शर्मा को नई पोस्टिंग नहीं
  • ट्रांसफर बिना नई पोस्टिंग
  • शिमला संधोल तहसीलदार ओशिन शर्मा
  • महिला अधिकारी ओशिन शर्मा का तबादला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती