जनजातीय छात्र संसद: शिक्षा, संस्कृति और रोजगार पर व्यापक विमर्श

Sanjay Sharma | Mar 09, 2025, 20:24 IST
tribal-student-parliament
नई दिल्ली में ABVP तीन दिवसीय छात्र संसद का शुभारंभ हुआ। इस दौरान जनजातीय छात्र संसद में शिक्षा, संस्कृति, और रोजगार पर गहन चर्चा हुई। जिसमें जनजातीय समाज के उत्थान पर जोर दिया गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा नई दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय छात्र संसद का शुभारंभ हुआ। इस दौरान जनजातीय छात्र संसद का आयोजन विशेष रूप से चर्चा का केंद्र रहा। 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने देशभर से भाग लिया। जिसमें जनजातीय समाज के उत्थान, शिक्षा, रोजगार, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण पर गहन मंथन हुआ।



6456956e-f51


मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय समाज भारतीय संस्कृति और परंपराओं का वाहक है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि हमें अपनी बोली, खानपान, रीति-रिवाज और परंपराओं पर गर्व करना चाहिए, क्योंकि यही हमारी संस्कृति को जीवित रखता है।



ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में ABVP के कॉलेज उपाध्यक्ष पांडे ने अध्यक्ष को पीटा, केस दर्ज



शिक्षा और रोजगार पर मंथन

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर भी कई महत्वपूर्ण चर्चा हुई। छात्रों ने यह पूछा कि कैसे सरकार की योजनाओं जैसे छात्रवृत्तियां और आवासीय विद्यालय जमीनी स्तर पर प्रभावी हो सकती हैं। जनजातीय छात्र संसद के चौथे सत्र में विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। जिसमें आईएएस अधिकारी सरोज कुमार ने सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे।



823f3f89-de0


ये खबर भी पढ़िए... मदर टेरेसा स्कूल में ABVP का धरना प्रदर्शन, धर्मांतरण के लगाए आरोप



सरकार और समाज के बीच सेतु

अभाविप ( ABVP ) ने छात्र समुदाय और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु का निर्माण किया है। जनजातीय समाज की समस्याओं और आवश्यकताओं का सही तरीके से समाधान किया जा सके। इस संसद सत्र में आए सुझावों को सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा, ताकि नीतिगत निर्णयों में छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।



ये खबर भी पढ़िए... दिग्विजय सिंह ने MCU रजिस्ट्रार से पूछा, क्या आप भी ABVP के सदस्य हैं



ये खबर भी पढ़िए... ABVP का आरोप, पहली बार कॉलेज में ही हुआ था लड़की के साथ दुष्कर्म







Tags:
  • ABVP
  • अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
  • हिंदी न्यूज
  • दुर्गादास उइके
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • जनजातीय
  • hindi news