इंदौर में ABVP के कॉलेज उपाध्यक्ष पांडे ने अध्यक्ष को पीटा, केस दर्ज
Sanjay Gupta | Jan 08, 2025, 12:41 IST
indore abvp president vice president clash
एबीवीपी के शासकीय निर्भय सिंह पटेल विज्ञान कॉलेज यूनिट के अध्यक्ष को कॉलेज यूनिट के ही उपाध्यक्ष और उनके साथियों ने बैठक में पीट दिया। बाद में थाने में जाकर उन्होंने उपाध्यक्ष और उनके साथी पर केस दर्ज कराया है। जानें क्या है पूरा मामला इस लेख में...
Bjp में कालरा और जीतू यादव पार्षदों का विवाद चल ही रहा है कि अब ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) में भी सिर फुटव्वल हो गई है। हालत यह रही कि एबीवीपी के शासकीय निर्भय सिंह पटेल विज्ञान कॉलेज यूनिट के अध्यक्ष को कॉलेज यूनिट के ही उपाध्यक्ष और उनके साथियों ने बैठक में पीट डाला। बाद में थाने में जाकर उन्होंने उपाध्यक्ष और उनके साथी पर केस दर्ज कराया है।
भंवरकुआं थाने पर एबीवीपी के शासकीय निर्भय सिंह पटेल विज्ञान कॉलेज यूनिट के अध्यक्ष अभिषेक पंवार की शिकायत पर उपाध्यक्ष ऋषि पांडे व उनके साथी शिवराज बुंदेला के खिलाफ केस हुआ है। इसमें आरोपियों पर बीएनएस की धारा 115(2), 296, 351(2), 3(5) धाराएं लगाई गई है।
अभिषेक ने अपनी शिकायत में लिखवाया है कि मैं शासकीय निर्भय सिंह पटेल कॉलेज परिसर में था। वहां पर एबीवीपी की कार्यकारिणी बैठक थी। वहीं पढ़ने वाला ऋषभ पांडे आया और गालियां देने लगा। जब मना किया तो पांडे नेअभिषेक केचेहरे पर मारा और उसके दोस्त शिवराजबुंदेलने लकड़ी सेमाराऔर साथ में आए दूसरे लोगों ने भी मारा।
![abvp matter 3]()
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
थाने में इन पर हुआ केस
ABVP ने कॉलेज में किया प्रदर्शन
यह लिखा है एफआईआर में
abvp matter 3
क्या हुआ था बैठक में
वहीं सूत्रों के मुताबिक कार्यकारिणी बैठक के दौरान पंवार ने पांडे से कम भीड़ आने के बारे में बात की थी। इस पर वह भड़क गए और विवाद शुरू हो गया। इस दौरान दोनों में जमकर मारपीट हुई। वहीं बाद में एबीवीपी की ओर से अंदरूनी मामला दबाने के लिए कॉलेज में प्रदर्शन की नौटंकी की गई और कहा गया कि यहां पर बाहर के तत्व आते हैं। इसका विरोध किया जा रहा है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj