BJP ने पार्षद कमलेश कालरा और MIC मेंबर जीतू यादव को थमाया नोटिस

Sanjay Gupta | Jan 06, 2025, 19:08 IST
Share
Councillor kamlesh kalra jitu yadav notice
पार्षद कमलेश कालरा और जीतू यादव को नोटिस जारी। Photograph: (the sootr)

इंदौर में बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा और पार्षद जीतू यादव के विवाद को लेकर बीजेपी ने गंभीरता दिखाई है। नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे ने दोनों को शोकॉज नोटिस जारी किया है। बीजेपी ने दो दिन में दोनों से स्पष्टीकरण मांगा है।

इंदौर विधानसभा चार में वार्ड 65 के पार्षद कमलेश कालरा और एमआईसी मेंबर व विधानसभा दो में वार्ड 24 के पार्षद जीतू यादव के बीच चल रहे घमासान के बाद बीजेपी एक्शन मोड में आई है। दोनों को नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे ने शोकॉज नोटिस जारी कर दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।

जीतू यादव के नोटिस में यह है....

इसमें है कि पार्षद कमलेश कालरा द्वारा पार्टी कार्यालय में आकर शिकायत की है कि मेरे वार्ड से संबंधित किसी विषय पर मैंने झोन के भवन निर्माण शाखा के कर्मचारी को कुछ निर्देश दिए थे, जिस पर उसने मेरा कहा नहीं मानते हुए पार्षद जीतू यादव का रिश्तेदार बताकर दुर्व्यवहार किया था। बाद में झोन के भवन अधिकारी द्वारा उक्त कर्मचारी की गलती मानते हुए मुझसे फोन पर उसकी बात करवाई गई, जिस पर स्वाभाविक रूप से मैंने कर्मचारी को डांट लगाई। उसके बाद कतिपय 50-60 गुंडा तत्वों द्वारा मेरे घर पर हमला किया गया और मेरे परिजन को गंभीर चोट पहुंचाई गई। इस प्रकार घटनाक्राम का उल्लेख करते हुए पार्षद कालरा ने हमले की घटना में आपके शामिल होने की बात कही है। इसलिए आप लिखित रूप में आगामी दो दिन में इस विषय पर अपना स्पष्टीकरण देकर संगठन को वास्तविकता से अवगत कराएं।

jitu yadav notice
jitu yadav notice

पार्षदों की लड़ाई में मालिनी गौड़ और रमेश मेंदोला की विधानसभा आमने-सामने

कमलेश कालरा के नोटिस में यह है..

आपके खिलाफ तीन जनवरी को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप निगम के कर्मचारी को धमका रहे हैं। इस ऑडियो के कारण पार्टी की छवि धूमिल हो रही है। इसलिए आप दो दिन में उक्त विषय पर अपना लिखित स्पष्टीकरण देकर संगठन को वास्तविकता से अवगत कराएं।

kamlesh kalra
kamlesh kalra

विधायक गौड़ के करीबी कालरा और MLA मेंदोला के खास जीतू यादव के बीच तनाव

सीएम और प्रदेशाध्यक्ष तक गई थी बात

इस मामले में विधायक मालिनी गौड़ ने कालरा और उनके परिजनों के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ शनिवार को मुलाकात कर घटना पर गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए जीतू की शिकायत की थी। साथ ही फिर रात को सीएम डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर इस घटना के वीडियो बताए और घटना बताई। वहीं जीतू यादव ने भी विधानसभा दो के समर्थकों और यादव समाज को साथ लेकर रविवार को इंदौर में सीएम के आगमन पर घटना को लेकर स्पष्टीकरण दिया और निष्पक्ष जांच की मांग की। इस घटना ने पार्टी की जमकर थू-थू कराई है। इसके बाद पार्टी ने दोनों ही कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए हैं।

पार्षद कालरा के बेटे को चड्डी उतार पीटने, पिस्टल अड़ाने में जीतू के अज्ञात समर्थकों पर केस

विधायक गौड़, कालरा ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी से की जीतू की शिकायत, बच्चे की शर्ट उतारकर दिखाई

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Indore News
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर बीजेपी
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर विधायक मालिनी गौड़
  • पार्षद कमलेश कालरा
  • पार्षद जीतू यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा