पार्षदों की लड़ाई में मालिनी गौड़ और रमेश मेंदोला की विधानसभा आमने-सामने

Sanjay Gupta | Jan 06, 2025, 11:39 IST
Share
मालिनी गौ़ड और रमेश मेंदोला
मालिनी गौ़ड और रमेश मेंदोला

इंदौर में पार्षद कमलेश कालरा और एमआईसी मेंबर जीतू यादव की लड़ाई विधानसभा दो और चार की टकराव में बदल गई है। सीएम मोहन यादव के सामने दोनों पक्षों ने अपना-अपना पक्ष रखा है। पढ़ें पूरी खबर इस लेख में...

इंदौर में पार्षद कमलेश कालरा और एमआईसी मेंबर जीतू यादव के बीच की लड़ाई अब सीधे तौर पर विधानसभा दो और चार के बीच की लड़ाई बन गई है। इंदौर विधानसभा चार की विधायक मालिनी गौड़ ने दो दिन पहले जहां प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और सीएम डॉ. मोहन यादव की कालरा और उनके परिजनों की मुलाकात कर जीतू यादव की शिकायत की थी। वहीं रविवार को सीएम के इंदौर दौरे के दौरान विधायक रमेश मेंदोला के नेतृत्व में विधानसभा दो भी एकजुट हो गई। जीतू ने समर्थकों के साथ सीएम के सामने कालरा के आडियो कांड की जानकारी देकर अपना पक्ष रखा।

- जीतू यादव कल मिले थे CM मोहन यादव से

जीतू ने खेला यादव कार्ड

इस पूरे मामले में जीतू यादव ने सीएम मोहन यादव को देखते हुए जमकर यादव कार्ड खेला। रविवार को कला संकुल पर सीएम से मिलने पहुंचे तो अपने साथ यादव समाज के पदाधिकारी और समाजजन को लेकर गए। अखिल भारतीय युवा यादव समाज के जरिए निगम के भवन सहायक यतींद्र यादव का मुद्दा भी उठाया, जिनके साथ कालरा ने गाली-गलौज की थी और इस घटना में जीतू का नाम सामने आया था। जीतू के साथ निगम सभापति मुन्नालाल यादव भी गए थे। उन्होंने बताया कि सीएम ने मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है और उन्होंने ज्ञापन भी सौंपा है। उधर, मालिनी गौड़ के साथ कालरा के समर्थन में सिंधी समाज खड़ा हो गया है। सोमवार शाम को समाजजन की बैठक होने वाली है, जिसमें इस घटना के विरोध की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

- शनिवार को कालरा ने की थी CM मोहन यादव से मुलाकात

जीतू बोले- यादव समाज में रोष था

वहीं जीतू ने कहा कि सीएम ने आश्वासन दिया है निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम हमारे कर्ता धर्ता है और परिवार के मुखिया है, मुखिया को सारी बात बता दी दै। यतींद्र यदव जिनके साथ कालरा जी ने गाली गलौज की, उससे यादव समाज और एससी समाज में काफी रोष था। सीएम के सामने बात रखी है, उन्होंने विश्वास दिलाया जो भी होगा निष्पक्ष होगा। यादव समाज और एससी समाज का आभार देता हूं, उन्होंने हिम्मत से साथ दिया है, सीएम निष्पक्ष तौर पर हर किसी के साथ अच्छा करते हैं। जो होगा अच्छा होगा।

कालरा का बेटा नाबालिग, पॉक्सो की मांग

उधर कालरा का एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आया है जिसमें उनकी और यतींद्र यादव के बीच में नोटिस को लेकर बहस हो रही है। वहीं एक वीडियो कालरा के बेटे का आया, जो उनके घर पर हुए हमले के दौरान का था। इसमें जिस तरह उनके नाबालिग बेटे की चड्डी उतारकर अभद्रता की गई, इससे आरोपियों पर पॉक्सो भी लगाने की मांग उठी है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर उनकी पहचान कर पॉक्सो एक्ट भी लगाने की बात कह रही है। इस वीडियो में है कि वह हाथ जोड़ रहा है और घर में घुसे गुंडे उसकी कपड़े उतारकर उसे गालियां दे रहे हैं और बाद में महिलाओं के साथ भी गुंडों ने जमकर बदतमीजी की थी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • रमेश मेंदोला
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • विधायक मालिनी गौड़
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • पार्षद कमलेश कालरा
  • पार्षद जीतू यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच