UPI पेमेंट में दिक्कत, NPCI ने बताई वजह,करें ये काम दिक्कत होगी छूमंतर
UPI Payment Fail: यूपीआई ( UPI )हमारी लाइफ का एक अहम हिस्सा बन गया है। चाहें हम मॉल में शॉपिंग कर रहे हों, सब्जी ले रहे हों या फिर किसी को ऑनलाइन पेमेंट ( Upi payment )कर रहे हों, UPI हमारे काफी काम आता ( UPI Not Working )है। लेकिन इन दिनों यूपीआई से पेमेंट करने पर लोगों को काफी परेशानी ( UPI Glitch )आ रही है। मंगलवार (6 फरवरी) को कई सारे यूजर्स को यूपीआई पेमेंट करने में काफी दिक्कत ( UPI payment failure )हुए। इन यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी दिक्कतों पर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। बकायदा एनपीसीआई ने इन परेशान यूजर्स की परेशानी भी सुनी और इसका कारण भी बताया।
चुनाव आयोग का फैसला, अजित पवार गुट NCP, सुप्रीम कोर्ट जाएंगे शरद पवार
यूपीआई यूजर्स को आईं दिक्कतें
दरअसल यूपीआई भुगतान में दिक्कत की शिकायत ( problem in UPI payment)करने वालों में अलग-अलग बैंकों के ग्राहक शामिल रहे। ये समस्या एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ बड़ौदा, कोटक महिंद्रा बैंक समेत कुछ अन्य बैंकों के ग्राहकों के साथ हुई। एनपीसीआई यानी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने इसका कारण बताते हुए कहा कि कुछ बैंकों के सिस्टम में गड़बड़ी के कारण यूपीआई भुगतान मंगलवार शाम को प्रभावित रहा। ग्राहकों ने इस दौरान फंड ट्रांसफर करने में परेशानी की शिकायत की।
आज से MP विधानसभा का बजट सत्र, हरदा विस्फोट पर सरकार को घेरेगा विपक्ष
NPCI ने पोस्ट कर दी जानकारी
एनपीसीआई ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट कर इसका कारण बताया है। उन्होंने लिखा कि पीआई कनेक्टिविटी पर असुविधा के लिए खेद है। कुछ बैंकों के सिस्टम में आंतरिक तकनीकी समस्याएं हैं। हालांकि, एनपीसीआई ने उन बैंकों का नाम नहीं बताया, जिनके ग्राहक प्रभावित हुए हैं। निजी क्षेत्र के सबसे बड़े एचडीएफसी बैंक ने स्वीकार किया कि प्रभावित होने वालों में उसके ग्राहक भी शामिल हैं। वहीं, सेवा मामलों की निगरानी करने वाली एक वेबसाइट ने कहा कि यूपीआई के साथ एसबीआई, कोटक महिंद्रा समेत अन्य बैंक भी प्रभावित हुए।
हरदा पटाखा फैक्ट्री का मालिक राजेश अग्रवाल राजगढ़ में गिरफ्तार