टैरिफ पर ट्रंप का फिर यू-टर्न, रूस से तेल खरीदने पर भारत-चीन समेत 5 देशों को राहत, नहीं लगेगा 100% टैरिफ

Amresh Kushwaha | Oct 17, 2026, 11:10 IST
Share
अमेरिकी टैरिफ पर बड़ा अपडेट!
अमेरिकी टैरिफ पर बड़ा अपडेट!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों को बड़ी राहत दी है। ट्रंप ने शुक्रवार को एकExecutive Orderजारी कर प्रस्तावित 100% टैरिफ समेत कुछ प्रतिबंधों से छूट देने का फैसला किया है। इससे भारत और चीन सहित पांच देशों को फायदा होने की उम्मीद है। ट्रंप ने कहा है कि मौजूदा हालात में यह छूट देना अमेरिका के राष्ट्रीय हित में है।

क्या था 100% टैरिफ लगाने का प्लान?

ट्रंप ने 18 सितंबर 2026 को लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026 पर हस्ताक्षर किए थे। इस कानून का मकसद रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर आर्थिक दबाव बनाना था।

इसके तहत रूस से सबसे ज्यादा तेल और गैस खरीदने वाले पांच देशों से अमेरिका आने वाले सामान पर 100% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाने का प्रावधान था। इन देशों में भारत, चीन, स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान शामिल हैं।

इस बिल को अगस्त 2026 में अमेरिकी सीनेट ने 86 के मुकाबले 11 वोटों से पास किया था।

ट्रंप ने अब क्यों बदला फैसला?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिलहाल इन प्रतिबंधों और शुल्कों से छूट देने का फैसला किया है। उन्होंने इसके पीछे अमेरिका के राष्ट्रीय हित को वजह बताया है।

हालांकि, आदेश में यह विस्तार से नहीं बताया गया कि छूट देने के पीछे और कौन-कौन से कारण हैं। इस फैसले से साफ है कि अमेरिकी प्रशासन फिलहाल रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर सख्त व्यापारिक कार्रवाई करने से बच रहा है।

भारत को कैसे मिलेगा फायदा?

भारत अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीदता है। यदि अमेरिका भारतीय सामान पर 100% अतिरिक्त Import Tariff लगाता, तो अमेरिका में भारतीय उत्पाद महंगे हो सकते थे। इससे भारतीय निर्यातकों को नुकसान होने की आशंका थी।

अब इस प्रस्तावित शुल्क से राहत मिलने पर भारतीय कारोबारियों को फायदा होने की उम्मीद है।

इससे पहले भी रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ चुका है। साल 2025 में ट्रंप प्रशासन ने भारत से आने वाले सामान पर रूसी तेल खरीदने के कारण 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाया था। इसके अलावा 25% पारस्परिक टैरिफ भी लागू किया गया था।

फरवरी 2026 में रूसी तेल से जुड़ा अतिरिक्त शुल्क हटा दिया गया था। वहीं, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के ढांचे के तहत पारस्परिक टैरिफ घटाकर 18% कर दिया गया था।

क्या है ग्राहम एक्ट की धारा 115?

ग्राहम एक्ट की धारा 115 अमेरिकी राष्ट्रपति को कुछ प्रतिबंधों और टैरिफ से छूट देने का अधिकार देती है।

इसके लिए राष्ट्रपति को अमेरिकी कांग्रेस को लिखित प्रमाणपत्र देना होता है। इसमें बताना होता है कि छूट देना अमेरिका के हित में क्यों जरूरी है।

ट्रंप ने अपने आदेश में कहा है कि वह कांग्रेस को यह प्रमाणपत्र सौंप चुके हैं। इसी आधार पर उन्होंने National Interest का हवाला देते हुए कुछ प्रतिबंधों और शुल्कों से छूट दी है।

सीजेपी फंडिंग विवाद: मैरी मिलबेन और अभिजीत दिपके में तीखी बहस, पीएम से सवाल | CJP Funding Row: Mary Millben and Abhijeet Dipke in Heated Debate, Questions for PM
विदेश से हो रही कॉकरोच जनता पार्टी की फंडिंग- अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन का बड़ा दावा, दिपके ने किया पलटवार
15 Oct 2026 ,
By Manya Jain
अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने दावा किया कि कॉकरोच जनता पार्टी को अमेरिका से फंड मिल रहा है। एक्स पर सीजेपी फंडिंग विवाद में उन्होंने अभिजीत दिपके को पीएम के साथ बैठने की सलाह दी। दिपके ने पूछा कि पीएम मोदी अमेरिकियों का समर्थन क्यों मांग रहे हैं। पार्टी विदेशी फंडिंग का आरोप पहले ही खारिज कर चुकी है, जबकि उसके दो नेता न्यायिक हिरासत में हैं।

रूस से तेल खरीदने वाले किन देशों को राहत?

इस फैसले से भारत और चीन के अलावा स्लोवाकिया, हंगरी और अजरबैजान को भी राहत मिलने की उम्मीद है। ये पांचों देश संबंधित कानून के दायरे में बताए गए हैं।

हालांकि, यह राहत इसी कानून के तहत प्रस्तावित प्रतिबंधों और शुल्कों से जुड़ी है। इसका मतलब यह नहीं है कि इन देशों के सामान पर अमेरिका के सभी दूसरे टैरिफ भी खत्म हो गए हैं।

फिलहाल ट्रंप के फैसले से रूस से तेल खरीदने वाले देशों के खिलाफ प्रस्तावित 100% अतिरिक्त टैरिफ लागू होने का खतरा टल गया है।
Tags:
  • टैरिफ पर ट्रंप
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • टैरिफ
  • 100% टैरिफ
  • ग्राहम एक्ट
  • भारत
  • चीन
  • स्लोवाकिया
  • अमेरिकी प्रशासन
CGPSC घोटाला: टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से झटका, मेडिकल आधार पर भी नहीं मिली जमानत

By Harrison Masih

CGPSC घोटाला: टामन सिंह सोनवानी को हाईकोर्ट से झटका, मेडिकल आधार पर भी नहीं मिली जमानत
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: ट्रैवलर नाले में गिरा, बैतूल से खाटूश्याम जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत

By Jageshwar prasad

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे: ट्रैवलर नाले में गिरा, बैतूल से खाटूश्याम जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत
खाटूश्याम दर्शन करने जा रहे MP के श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, 8 की मौत, 23 घायल

By Amresh Kushwaha

खाटूश्याम दर्शन करने जा रहे MP के श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, 8 की मौत, 23 घायल
राजस्थान पंचायत चुनाव: 4.03 करोड़ मतपत्रों पर हाथ से लिखने होंगे प्रत्याशियों के नाम, मतदान दलों की लिखित परीक्षा

By Jageshwar prasad

राजस्थान पंचायत चुनाव: 4.03 करोड़ मतपत्रों पर हाथ से लिखने होंगे प्रत्याशियों के नाम, मतदान दलों की लिखित परीक्षा
एमपी पुलिस भर्ती बोर्ड में पेंच: पहले होगी लिखित परीक्षा या फिजिकल? ऐसे चार सवालों पर उलझा मामला

By Amresh Kushwaha

एमपी पुलिस भर्ती बोर्ड में पेंच: पहले होगी लिखित परीक्षा या फिजिकल? ऐसे चार सवालों पर उलझा मामला
CM हेल्पलाइन पर 88.85% शिकायतें निपटाने का दावा, फिर भी राजस्व मामलों में लापरवाही पर अधिकारी निलंबित

By VINAY VERMA

CM हेल्पलाइन पर 88.85% शिकायतें निपटाने का दावा, फिर भी राजस्व मामलों में लापरवाही पर अधिकारी निलंबित
CM भजनलाल शर्मा आज जोधपुर के दौरे पर रहेंगे, जयपुर में पत्रकार आवास योजना का शुभारंभ करेंगे

By Ashish Bhardwaj

CM भजनलाल शर्मा आज जोधपुर के दौरे पर रहेंगे, जयपुर में पत्रकार आवास योजना का शुभारंभ करेंगे