NEW DELHI. एलन मस्क के ट्विटर खरीदने के बाद कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे है। कंपनी लगातार बदलावों के दौर से गुजर रही है। जानकारी के मुताबिक अब एलन मस्क ट्विटर का लोगो बदलने जा रहे हैं। कल (24 जुलाई) से ये बदलाव होगा। दरअसल ग्रैग नाम के एक यूजर के साथ ट्विटर स्पेस पर बातचीत में मस्क ने इस बात की जानकारी दी है।
— Elon Musk (@elonmusk) July 23, 2023
'X' हो सकता है नया लोगो
एलन मस्क ने ट्वीट कर लिखा कि जल्द हम ट्विटर ब्रांड और पक्षियों को गुड बॉय बोल देंगे। एक और ट्वीट में मस्क ने लिखा कि अगर आज रात तक कोई बढ़िया लोगो पोस्ट होता है तो वे उसे कल से लाइव कर देंगे। यानि वही ट्विटर का नया लोगो हो जाएगा। ट्विटर का नया लोगो X होगा। इसके साथ ही मस्क ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें ट्विटर का लोगो एक्स में बदलते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- अगर आज रात एक अच्छा एक्स लोगो पोस्ट किया जाता है, तो हम कल इसे दुनिया भर में लाइव कर देंगे।
— Elon Musk (@elonmusk) July 23, 2023
नए लोगो से मस्क का नाता
दरअसल एलन मस्क को X वर्ड काफी पसंद है और उन्होंने अपनी सभी कंपनियों के नाम में X शब्द का इस्तेमाल किया है। इसमें SpaceX हो या Xai जैसी कई अन्य कंपनियां शामिल है। अब ट्विटर को भी X के नाम से जाना जाएगा। बता दें कुछ समय पहले ही मस्क ने ट्विटर के लोगो को बदला था। सबसे पहले ट्विटर लोगो में नीली चिड़िया दिखती थी, मस्क ने इसमें बदलाव किया था फिर लोगो में चिड़िया के बजाय कुत्ता दिख रहा था। अब इस लोगो में फिर से बदलाव होने वाला है।