केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बेहोश , मंच पर भाषण के दौरान गिरे , अब कैसी है तबीयत ?

Marut raj | Apr 24, 2024, 17:22 IST
Share
 केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बेहोश  द सूत्र
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बेहोश द सूत्र

महाराष्ट्र के यवतमाल में भाषण के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ( Union Minister Nitin Gadkari ) की तबीयत बिगड़ गई और वह मंच पर ही बेहोश हो गए।

Union Minister Nitin Gadkari unconscious

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बेहोश। मुंबई. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ( Union Minister Nitin Gadkari ) की बुधवार ( 24 अप्रैल ) को तबीयत बिगड़ गई। वे महाराष्ट्र के यवतमाल में भाषण दे रहे थे, तभी अचानक मंच पर गिर पड़े। मंच पर मौजूद कार्यकर्ताओं एवं सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें संभाला और वहां से इलाज के लिए अस्पताल ले गए। गडकरी का इलाज चल रहा है। उनकी तबीयत स्थिर बनी हुई है।
केंद्रीय मंत्री गडकरी यवतमाल के पुसद में चुनावी सभा संबोधित करने पहुंचे थे। आपको बता दें कि वे नागपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। नागपुर में पहले चरण में वोटिंग हो चुकी है। लिहाजा, गडकरी अब महाराष्ट्र की दूसरी सीटों पर प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। शाम को गड़करी के एक्स हैंडल से बताया गया है कि उनकी तबीयत अब ठीक है। गर्मी की वजह से उनकी तबीयत खराब हुई थी।

अचानक मंच पर गिरे
पुसद के शिवाजी ग्राउंड में आज वे महायुति की उम्मीदवार राजश्री पाटिल के समर्थन में आयोजित सभा में शामिल हुए थे। जैसे ही गडकरी मंच पर बोलने के लिए उठे तो उन्हें चक्कर जैसा महसूस हुआ। कुछ देर आराम करने के बाद गडकरी ने फिर से अपना भाषण शुरू किया। अभी उन्होंने बोलना ही शुरू किया था कि अचानक बेहोश हो गए।

पहले भी हो चुके हैं बेहोश
आपको बता दें कि इससे पहले भी गडकरी की तबीयत खराब हो चुकी है। वर्ष 2018 में महाराष्ट्र के ही अहमदनगर में आयोजित कार्यक्रम में वह अचानक मंच पर बेहोश हो गए थे।

देखें वीडियो...

ये बताई वजह...

Tags:
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
  • Union Minister Nitin Gadkari
  • केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बेहोश
  • Union Minister Nitin Gadkari unconscious
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि