केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने अटैंड किया वीडियो कॉल और चलने लगी पोर्न क्लिप, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से 2 लोगों को धर-दबोचा

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने अटैंड किया वीडियो कॉल और चलने लगी पोर्न क्लिप, क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से 2 लोगों को धर-दबोचा

JABALPUR. केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सेक्सटॉर्शन के शिकार हो गए हैं। उन्होंने एक वीडियो कॉल रिसीव किया और रिसीव करते ही पॉर्न क्लिप चलने लगी। उन्होंने फौरन फोन कट किया और इसकी शिकायत दिल्ली क्राइम ब्रांच से की। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



वीडियो कॉल रिसीव करते ही चली पॉर्न क्लिप



केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल पिछले दिनों दिल्ली के गोटेगांव में अपने गृह निवास पर थे। इस दौरान उन्हें मोबाइल फोन पर एक वीडियो कॉल आया। जैसे ही उन्होंने फोन रिसीव किया तो मोबाइल पर पॉर्न क्लिप चलने लगी। प्रहलाद पटेल ने फौरन कॉल काट दिया। मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिल्ली क्राइम ब्रांच से शिकायत की। आरोपी ब्लैकमेल करने के मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।



आरोपी ने भेजे 3 फोटो



केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के मुताबिक कॉल रिसीव करते ही आरोपियों ने फौरन उनके फोन पर 3 फोटो भेजे। केंद्रीय मंत्री ने फोटो कॉपी करके क्राइम ब्रांच में शिकायत की। 24 घंटे में आरोपियों को पुलिस ने ट्रैस करके गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर इस तरह के फर्जी कॉल के जाल में कोई फंसता है, तो उसे तत्काल पुलिस की मदद लेनी चाहिए। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहिए।



2 आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार



केंद्रीय मंत्री की शिकायत पर क्राइम ब्रांच ने 2 आरोपियों को राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया। इनके नाम मोहम्मद वकील और मोहम्मद साहिब हैं। दोनों सेक्सटॉर्शन करने वाली गैंग के सदस्य हैं। भरतपुर के मेवात इलाके में इन लोगों के अलावा अन्य कई लोग भी हैं जो देश में कई लोगों से संपर्क करते हैं और पहचान छुपाकर किसी लड़की के रूप में खुद को प्रदर्शित करके सेक्सटॉर्शन की कोशिश करते हैं। मेवात इलाके में इस तरह के मामले पहले भी सामने आए हैं। इन लोगों ने अपना एक गैंग बनाया हुआ है, जिसके जरिए ये लोगों को फंसाते हैं और उन्हें ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठते हैं।



ये खबर भी पढ़िए..



लंदन में धीरेंद्र शास्त्री बोले- चिंता मत करो, कोहिनूर लेकर लौटेंगे, पहले अंग्रेज बोलते थे हमारे दादा सुनते थे, अब हम बोल रहे हैं



सांसद प्रज्ञा ठाकुर के साथ भी हुआ था सेक्सटॉर्शन



भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर भी सेक्सटॉर्शन की शिकार हुई थीं। उन्होंने आरोप लगाए थे कि एक लड़की ने उन्हें वीडियो कॉल लगाया था। वीडियो कॉल पर लड़की अपने कपड़े उतारने लगी थी, इसके बाद उन्होंने कॉल काट दिया था। थोड़ी देर बाद एक दूसरे नंबर से प्रज्ञा ठाकुर को वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग भेजकर अपनी मांगें नहीं मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। इसके बाद प्रज्ञा ठाकुर ने उस नंबर को ब्लॉक कर दिया था।


प्रहलाद पटेल सेक्सटॉर्शन के शिकार Crime Branch action 2 people arrested in the case porn clip played on video call Prahlad Patel victim of sextortion क्राइम ब्रांच की कार्रवाई मामले में 2 लोग गिरफ्तार केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल Union Minister Prahlad Patel वीडियो कॉल पर चली पॉर्न क्लिप