मेहसाणा में श्रीराम शोभायात्रा पर पथराव, 5 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, हिरासत में लिए गए 15 लोग

author-image
Vikram Jain
New Update
मेहसाणा में श्रीराम शोभायात्रा पर पथराव, 5 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, हिरासत में लिए गए 15 लोग

NEW DELHI. अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। रामभक्त जगह-जगह शोभायात्रा निकालने के साथ कई धार्मिक कार्यक्रम कर रहे हैं। लेकिन अराजक तत्व माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। गुजरात से रामजी की शोभायात्रा पर पथराव करने की घटना सामने आई है। पूरा मामला मेहसाणा जिले के खेरालु का है। यहां कुछ उपद्रवी लोगों ने शोभायात्रा पर पथराव कर दिया। पथराव में 5 लोगों के घायल हुए हैं। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है।

शोभायात्रा पर पथराव के बाद मची भगदड़

मीडिया के मुताबिक अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर रविवार को मेहसाणा के खेरालु में भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जा रही थी। शोभायात्रा शाम 4 बजे बेलिम इलाके से निकल रही थी। शोभायात्रा जब मस्जिद के पास से गुजर रहा थी इस दौरान कुछ लोगों ने वहां से पथराव कर दिया। जिसके बाद भगदड़ मच गई। शोभायात्रा के दौरान हुए पथराव में पांच लोगों को चोटें आई हैं। शोभा यात्रा के साथ चल रहे पुलिस कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रण में लाया। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को 10 राउंड आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बेलिम इलाके में बनी मस्जिद के पास पथराव किया गया है। इसका वीडियो शोभायात्रा में शामिल कुछ लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में कुछ महिलाएं भी पत्थर फेंकती हुई नजर आ रही हैं। विवाद बढ़ने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आंसू गैस के गोले दागे। मामले में पुलिस घायल लोगों से पूछताछ कर रही है।

स्थिति शांतिपूर्ण, पुलिस गश्त बढ़ाई गई

आईजी वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि तलाशी के बाद 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है। शोभा यात्रा के साथ चल रहे पुलिस कर्मियों ने तत्काल कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रण में लाया। घटनास्थल पर स्थिति शांतिपूर्ण है और इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

Gujarat News गुजरात न्यूज गुजरात पुलिस की कार्रवाई Stone pelting at procession in Gujarat Gujarat Police action dispute and stone pelting in procession incident of stone pelting in Mehsana गुजरात में शोभायात्रा पर पथराव जुलूस में विवाद और पथराव मेहसाणा में पत्थरबाजी की घटना