एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज यह है देश का सबसे पवित्र गांव, ऐसे मिली विशेष पहचान, जानें इसकी खासियत

Vikram Jain | Sept 02, 2024, 11:47 IST
Share
UP Saharanpur Miragpur is the most sacred village of the country
UP Saharanpur Miragpur is the most sacred village of the country

विशेष पहचान रखने वाले इस गांव ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के बाद एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में सबसे पवित्र गांव होने का खिताब हासिल किया है। प्रदेश में नहीं पूरे देश में इस गांव की चर्चा है।

यूपी के सहारनपुर जिले का ऐतिहासिक और प्रसिद्ध नगर देवबंद के पास बसा मिरगपुर गांव (Miragpur) देश का सबसे पवित्र गांव (most sacred village) है। काली नदी के तट पर बसा मिरगपुर अपने विशेष रहन-सहन और सात्विक खानपान के लिए विश्व विख्यात है।

नशा मुक्ति और सात्विक खानपान के लिए विशेष पहचान रखने वाले इस गांव ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के बाद एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में सबसे पवित्र गांव होने का खिताब हासिल किया है। प्रदेश में नहीं पूरे देश में इस गांव की चर्चा है।

प्याज और लहसुन से भी परहेज

इस गांव की सबसे पहचान यह है कि यहां कोई भी व्यक्ति मांस, मछली, अंडा, शराब, तंबाखू, बीड़ी, सिगरेट या किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करता। इस गांव में दुकानों पर नशे का सामान की बिक्री नहीं होती है। यहां के लोगों के भोजन शुद्ध शाकाहारी होता हैं। यहां तक की खानपान में प्याज-लहसुन तक से इस्तेमाल नहीं होता है।

गुरु बाबा फकीरा दास का आशिर्वाद

ग्रामीणों के मुताबिक मिरगपुर सिद्ध सन्यासी गुरु बाबा फकीरा दास जी की पवित्र भूमि है। गुरु बाबा फकीरा दास 500 साल पहले आशिर्वाद दे गए थे। गुरु बाबा का ही आशिर्वाद है कि यह गांव इतने सालों से पूरी तरह से सात्विक और पवित्र है। गांव में कोई भी व्यक्ति मांसाहार, शराब, बीड़ी सिगरेट जैसे व्यसनों का सेवन नहीं करता है। यही नहीं यहां के लोग प्याज, लहसुन से परहेज करते हैं। अगर दूसरे गांव में किसी की शादी में जाना हो तो वहां पर भी लहसुन प्याज वाला भोजन नहीं करते हैं।

मिरगपुर गांव बना सबसे पवित्र गांव

बता दें कि 2020 में सबसे पवित्र गांव मिरगपुर गांव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। 2022 में इस गांव ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड का खिताब हासिल किया। इस गांव में गुरु बाबा फकीरा दास के भक्त हैं, और इस गांव में हर साल बाबा फकीरा दास के नाम से मेले का आयोजन होता है। ऐसा मान्यता है कि कोई गलती से भी मादक पदार्थ, शराब, मांसाहार का सेवन करता है, तो वह बीमार हो जाता है। यहां ऐसे व्यक्ति को गांव से बाहर कर दिया जाता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज
  • इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स
  • एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड
  • सहारनपुर का मिरगपुर गांव
  • Saharanpur Miragpur village
  • मिरगपुर सबसे पवित्र गांव
  • Miragpur most sacred village
  • देश का सबसे पवित्र गांव
  • मिरगपुर गांव की खासियत
  • गुरु बाबा फकीरा दास
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी

By Ramanand Tiwari

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज

By Ramanand Tiwari

MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस

By Sandeep Kumar

आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल

By Umeshwari Baghel

प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार

By Sandeep Kumar

MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए

By VINAY VERMA

लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...