दिवाली तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा नया चार्ज,
दिवाली तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई एक्स्ट्रा चार्ज, सरकार ने MDR चार्ज पर टाला फैसला
Sourabh Bhatnagar | Oct 13, 2026, 14:16 IST
दिवाली तक UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन चार्ज टला, दुकानदारों को राहत
UPI से भुगतान लेने वाले दुकानदारों के लिए राहत की खबर है। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने नया चार्ज टाल दिया है। यह चार्ज 15 अक्टूबर से लागू होना था। नए नियम के तहत 2 हजार रुपए से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.4 फीसदी शुल्क लगना था। NPCI ने त्योहारी सीजन को देखते हुए यह फैसला लिया है। दिवाली तक दुकानदारों से नया चार्ज नहीं लिया जाएगा।
बता दें कि दिवाली के बाद इसे लागू किया जाएगा। हालांकि इसकी नई तारीख अभी तय नहीं हुई है।
क्या है
मर्चेंट डिस्काउंट रेट यानी Merchant Discount Rate (MDR) एक तरह की फीस है। इसे दुकानदार डिजिटल पेमेंट की सुविधा के बदले चुकाते हैं। जब कोई ग्राहक डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या डिजिटल पेमेंट से भुगतान करता है तो, दुकानदार को बैंक या पेमेंट सर्विस देने वाली कंपनी को फीस देनी पड़ सकती है।
यह फीस पेमेंट सिस्टम को चलाने और उसकी सुविधाओं के लिए ली जाती है। इसे दुकानदार चुकाता है। ग्राहक को यह चार्ज नहीं देना होता।
1. पैसे भेजने पर कोई चार्ज नहीं
एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को UPI से पैसे भेजता है तो यह सुविधा पूरी तरह फ्री रहेगी।
2. दो हजार तक पेमेंट फ्री
ग्राहक किसी दुकान पर 2 हजार रुपए तक का UPI पेमेंट करता है तो कोई चार्ज नहीं लगेगा।
3. दो हजार से ज्यादा पर 0.4% चार्ज
नए नियम के तहत 2 हजार रुपए से ज्यादा का पेमेंट लेने वाले दुकानदारों को 0.4 फीसदी शुल्क देना होगा। फिलहाल इसे दिवाली तक टाल दिया गया है।
4. अधिकतम 300 रुपए फीस
Transaction Charge की गणना के मुताबिक 75 हजार रुपए या उससे ज्यादा के पेमेंट पर 300 रुपए शुल्क लगेगा।
5. कुछ सेवाओं के लिए 5 रुपए चार्ज
रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेंस और ईंधन जैसी चुनिंदा सेवाओं में 2 हजार रुपए से ज्यादा के UPI पेमेंट पर हर ट्रांजैक्शन के लिए 5 रुपए का फ्लैट चार्ज लगेगा।
नया चार्ज टलने से दुकानदारों को त्योहारी सीजन में राहत मिलेगी। वे फिलहाल बिना इस अतिरिक्त शुल्क के UPI पेमेंट ले सकेंगे। दिवाली के बाद नया नियम लागू किया जाएगा। इसकी तारीख का ऐलान होना बाकी है।
![दिवाली तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा नया चार्ज,]()
![दिवाली तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा नया चार्ज,]()
FAQ
क्या है मर्चेंट डिस्काउंट रेट ?
यह फीस पेमेंट सिस्टम को चलाने और उसकी सुविधाओं के लिए ली जाती है। इसे दुकानदार चुकाता है। ग्राहक को यह चार्ज नहीं देना होता।
UPI के नए नियम की 5 बड़ी बातें
एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को UPI से पैसे भेजता है तो यह सुविधा पूरी तरह फ्री रहेगी।
2. दो हजार तक पेमेंट फ्री
ग्राहक किसी दुकान पर 2 हजार रुपए तक का UPI पेमेंट करता है तो कोई चार्ज नहीं लगेगा।
3. दो हजार से ज्यादा पर 0.4% चार्ज
नए नियम के तहत 2 हजार रुपए से ज्यादा का पेमेंट लेने वाले दुकानदारों को 0.4 फीसदी शुल्क देना होगा। फिलहाल इसे दिवाली तक टाल दिया गया है।
4. अधिकतम 300 रुपए फीस
Transaction Charge की गणना के मुताबिक 75 हजार रुपए या उससे ज्यादा के पेमेंट पर 300 रुपए शुल्क लगेगा।
5. कुछ सेवाओं के लिए 5 रुपए चार्ज
रेलवे, टेलीकॉम, इंश्योरेंस और ईंधन जैसी चुनिंदा सेवाओं में 2 हजार रुपए से ज्यादा के UPI पेमेंट पर हर ट्रांजैक्शन के लिए 5 रुपए का फ्लैट चार्ज लगेगा।
दुकानदारों को क्या फायदा होगा?
दिवाली तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा नया चार्ज,
FAQ
- मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) क्या है?
मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) एक प्रकार की फीस है जिसे दुकानदार डिजिटल पेमेंट की सुविधा के लिए चुकाते हैं, जब ग्राहक डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या डिजिटल पेमेंट के माध्यम से भुगतान करते हैं। - .यूपीआई पेमेंट पर नए नियम क्या हैं?
UPI पेमेंट पर नए नियम के अनुसार, 2000 रुपए तक के पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। 2000 रुपए से अधिक के पेमेंट पर 0.4% शुल्क लगेगा, और कुछ सेवाओं में 2000 रुपए से अधिक के पेमेंट पर प्रति ट्रांजैक्शन 5 रुपए का फ्लैट चार्ज लगेगा। - क्या दुकानदारों को MDR चार्ज का सामना दिवाली से पहले करना होगा?
नहीं, नए चार्ज का लागू होना दिवाली के बाद होगा, जिससे दुकानदार इस त्योहारी सीजन में बिना अतिरिक्त शुल्क के UPI पेमेंट ले सकेंगे।
MP TET 2026: सरकार के फैसले भी बेअसर, डेढ़ लाख शिक्षकों ने नहीं भरा फॉर्म, विरोध अब भी जारी
By Arohi Raj
सीएम हाउस के नाम पर सर्किट हाउस में रुकता था सूर्यकांत, सौम्या करती थी हिसाब को ओके, कोल लेवी में दो रुपए रानू साहू का हिस्सा
By Arun Tiwari
राजस्थान बॉर्डर पर ड्रोन से हथियारों की खेप बरामद, 650 कारतूस के साथ पंजाब के 2 युवक पकड़े गए
By Jyoti Mahender Bhardwaj
बार अध्यक्ष के व्हाट्सऐप बैन मामले से मेटा ने झाड़ा पल्ला, कहा- अधिवक्ता और व्हाट्सएप के बीच का मामला
By Neel Tiwari
400 कमरों का जय विलास पैलेस: ज्योतिरादित्य सिंधिया रहते हैं जहां, एक बत्ती कनेक्शन जैसा बिल आता है वहां
By Ratan Kumar Mishra
महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp अकाउंट हैक, लोगों से मांगे जा रहे पैसे
By Harrison Masih
OBC आरक्षण के लिए सीएम मोहन यादव हुए सक्रिय, दिल्ली में सालिसिटर जनरल से मुलाकात
By Sanjay Gupta