UPSC सिविल सर्विसेज 2023 का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

Pratibha ranaa | Apr 16, 2024, 11:15 IST
Share
हकहक
यूपीएससी

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट आज जारी हो गया है। जिन कैंडिडेट्स ने यह परीक्षा दी थी वह https://upsc.gov.in/ पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।

BHOPAL. यूपीएससी सिविल सेवा 2023 का इंटरव्यू देने वाले स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2023 का रिजल्ट जारी हो गया है। जिन अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू दिया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। 1016 कैंडिडेट्स इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) के लिए चुने गए हैं। 180 IAS और 200 IPS अफसर बनेंगे। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। जबकि अनिमेष प्रधान दूसरी और अनन्या रेड्डी को तीसरी रैंक मिली है।

ये रहे टॉप 40 उम्मीदवार


रैंक नाम

1 आदित्य श्रीवास्तव
2 अनिमेष प्रधान
3 दोनुरु अनन्या रेड्डी
4 पीके सिद्धार्थ रामकुमार
5 रुहानी
6 सृष्टि डबास
7 अनमोल राठौड़
8 आशीष कुमार
9 नौशीन
10 एश्वर्यम प्रजापति
11 कुश मोटवानी
12 अनिकेत शांडिल्य
13 मेधा आनंद
14 शौर्यअरोड़ा
15 कुणाल रस्तोगी
16 अयान जैन
17 स्वाति शर्मा
18 वरदाह खान
19 शिवम कुमार
20 आकाश वर्मा
21 पुरुराज सिंह सोलंकी
22 अंशुल भट्ट
23 प्नज्ञानंद गिरि
24 ऋतिका वर्मा
25 रूपल राणा
26 नंदाला साईकिरण
27 पवन कुमार गोयल
28 सलोनी छाबड़ा
29 गुरलीन
30 विष्णुशशिकुमार
31 अर्जुन गुप्ता
32 ऋतिका आइमा
33 जुफिशान हक
34 अभिनव जैन
35 आयुषी प्रधान
36 तेजसअग्निहोत्री
37 अनिमेषवर्मा
38 दीप्ति रोहिल्ला
39 अर्चना पी पी
40 टी भुवनेशराम

ऐसे चेक करें रिजल्ट


  • वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाएं
  • होमपेज पर आपको रिजल्ट का लिंक ओपक करें
  • रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • एक पीडीएफ खुलकर आएगी.
  • पीडीएफ में अपना रोल नंबर खोजें.
  • पीडीएफ डाउनलोड करें और अपना रिजल्ट देखें

इन वेबसाइट्स पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट


जिन कैंडिडेट्स ने यह परीक्षा दी थी वह अपना रिजल्ट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और result.upmsp.edu.in. वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते है। रिजल्ट चेक करने के बाद अगर आप उससे खुश नहीं है, तो आप आप स्क्रूटनी या री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

जानिए कैसे तय होता है कैडर


यूपीएससी में कुल 24 सर्विसेज होती हैं, जिनके लिए उम्मीदवारों का सिलेक्शन होता है। ये दो कैटेगरी में बांटी जाती है। पहली ऑल इंडिया सर्विसेज और दूसरी सेंट्रल सर्विसेज। ऑल इंडिया सर्विसे में IAS (इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज) और IPS (इंडियन पुलिस सर्विसेज) आती हैं। इनमें जो लोग सिलेक्ट होते हैं, उनको राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का कैडर दिया जाता है। सेंट्रल सर्विसेज में ग्रुप ए और ग्रुप बी सर्विसेज होती हैं।

कितने चरणों में होता हैं ये एग्जाम


यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरण में होती हैं...

  • प्रीलिम्स
  • मेन्स
  • इंटरव्यू

कब जारी हुआ था नोटिफिकेशन, कब हुईं थीं प्रीलिम्स-मेन्स परीक्षा?


यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा का नोटिफिकेशन पिछले साल 1 फरवरी को जारी किया गया था। 28 मई को प्रीलिम्स एग्जाम हुआ था। 12 जून को इसका रिजल्ट जारी हुआ। प्रीलिस्म पास करने वाले स्टूडेंट्स ने मेन्स का एग्जाम दिया है। मेन्स की परीक्षा 15 से 24 सितंबर तक चली थी। इसका रिजल्ट 8 दिसंबर 2023 को जारी किए गए थे। मेन्स की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की इंटरव्यू प्रक्रिया 2 जनवरी 2024 से 9 अप्रैल 2024 तक चली था।

एग्जाम देने की उम्र


यूपीएससी परीक्षा देने की न्यूनतम उम्र 21 साल है। वहीं, अधिकतम आयु इसपर निर्भर करती है कि आप किस श्रेणी के कैंडिडेट हैं। जनरल कैटगरी के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम उम्र 32 साल है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।



Tags:
  • UPSC
  • यूपीएससी
  • सिविल सर्विस परीक्षा 2023
  • यूपीएससी 2023  रिजल्ट
  • UPSC CSE Result
मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस

By Sanjay Dhiman

मंडला में बनेगा टाइगर सफारी जू, सीएम मोहन यादव की घोषणा, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला 36 करोड़ का बोनस
बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: आधार नहीं तो भी मिले आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन, भोपाल अधिवेशन में उठी मांग
पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल

By Ramanand Tiwari

पुलिस की ड्यूटी 55 जिलों में, इलाज का नेटवर्क क्यों रह गया पीछे? कैशलेस सुरक्षा में अस्पतालों की पहुंच बनी बड़ा सवाल
मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?

By Ramanand Tiwari

मध्यप्रदेश में फार्मासिस्ट के 1132 पद खाली, सरकारी अस्पताल से दवा सुरक्षा तक निगरानी किसके भरोसे?
इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए

By Sanjay Gupta

इंदौर बैठक में हंगामा, कांग्रेस कार्यकर्ता बोले- राहुल गांधी से हमें नहीं मिलवाया, बड़े नेता मिल लिए
mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की...विकास पर 1 लाख करोड़ खर्च करेगी मोहन सरकार, एमपी के प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना का करेंगे बहिष्कार
IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट

By Sanjay Gupta

IDA की स्कीम 171 के पीड़ित फिर उतरेंगे मैदान में, मीटिंग में बोले, BJP को जीवन भर से दे रहे वोट