UPSC Prelims Result 2024 : यूपीएससी परीक्षा के रिजल्ट जारी, जानें कब होगी मुख्य परीक्षा

Dolly patil | Published:
Share
sece
sece

संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा ( प्रारंभिक ) परीक्षा 2024 के परिणाम जारी कर दिए हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने सोमवार को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा परिणाम ( UPSC Civil Services Prelims Exam Result 2024 ) घोषित कर दिए। यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उम्मीदवारों के साथ साझा किए गए हैं।

इसी के साथ उम्मीदवारों के परिणाम के साथ कटऑफ अंक ( UPSC Prelims Result Cut Off 2024 ) भी सामने आ गए हैं। आपको बता दें कि परीक्षा के प्रश्न पत्र पहले ही जारी हो गए थे।

कब हुई थी परीक्षा

जानकारी के मुताबिक यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 16 जून को पूरे देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। सिविल सेवा ( प्रारंभिक ) परीक्षा सामान्य अध्ययन पेपर 1 और पेपर 2 के लिए दो पालियों में आयोजित की गई थी। ये परीक्षा कुल 400 अंकों की थी। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के थे और उनके चार विकल्प थे। उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए एक सही या सबसे उपयुक्त उत्तर चुनना था।

कब होगी मुख्य परीक्षा

यूपीएससी कैलेंडर के मुताबिक यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 20 सितंबर से आयोजित होने वाली है। यूपीएससी परीक्षा के माध्यम से केंद्र सरकार की सेवाओं और विभागों में 1056 रिक्तियां भरी जाएंगी।

इसमें भारतीय प्रशासनिक सेवा ( IAS ), भारतीय पुलिस सेवा ( IPS ) और भारतीय विदेश सेवा ( IFS ) शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक कुल रिक्तियों में से 40 बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी वाले व्यक्तियों के लिए आरक्षित हैं।

कैसे करें रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.inपर जाएं।
  • अब होमपेज पर लिखित परिणाम अनुभाग पर जाएं।
  • इसके बाद यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परिणाम 2024 विकल्प पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल (रोल नंबर, पंजीकरण, आदि) दर्ज करें।
  • अनिवार्य फील्ड सबमिट करें।
  • यूपीएससी आईएएस प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • यूपीएससी परिणाम 2024 पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट ले लें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • यूपीएससी एग्जाम
  • यूपीएससी रिजल्ट
  • यूपीएससी प्री पेपर
  • संघ लोक सेवा आयोग में नौकरी
  • संघ लोक सेवा आयोग भर्ती
  • यूपीएससी परीक्षा 2024
  • UPSC Prelims Results2024
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर