अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की बढ़ी मुश्किलें! बंदूक रखने के मामले में बेटा हंटर बाइडन दोषी करार
Pratibha Rana | Sept 15, 2023, 24:00 IST
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की बढ़ी मुश्किलें! बंदूक रखने के मामले में बेटा हंटर बाइडन दोषी करार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।
Washington. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। उनके बेटे हंटर बाइडन पर एक गन डीलर को धोखा देकर गन बेचने के लिए मजबूर करने का आपराधिक आरोप लगा है। यह इस बात का संकेत है कि हंटर बाइडन की कानूनी परेशानियां उनके पिता के पुन: निर्वाचन पर भारी पड़ सकती हैं। मालूम हो, 2024 में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। ऐसे में विपक्षी दल उनको कठघेरे में खड़ा कर सकते हैं।
हंटर बाइडन पर क्या है आरोप?
डेलावेयर में अमेरिकी जिला कोर्ट में दायर यह किसी वर्तमान राष्ट्रपति के बेटे के खिलाफ पहला अभियोग है। हंटर बाइडन पर आरोप लगाया गया है कि वह उस समय अवैध दवाओं का उपयोग कर रहे थे, जिनके कारण उनके गन रखने पर प्रतिबंध लग सकता था।
ट्रंप कर रहे हैं आपराधिक मुकदमों का सामना
इन आरोपों से लगता है कि 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति अभियान में कोर्ट रूम का यह ड्रामा एक बड़ी भूमिका निभाएगा, क्योंकि 80 वर्षीय जो बाइडन की तुलना उनके 77 वर्षीय रिपब्लिकन पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप के साथ होगी जो खुद चार आपराधिक मुकदमों का सामना कर रहे हैं।
हंटर को हो सकती है 25 साल की कैद
न्याय विभाग ने अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे हंटर बाइडन पर ड्रग्स के आदी होने के साथ-साथ अवैध रूप से बंदूक रखने के तीन मामलों में दोषी ठहराया है। हंटर बाइडन को इस मामले में 25 साल तक की जेल की सजा हो सकती है। उनके खिलाफ कई मामले हैं। ऐसे में अन्य मामलों में भी दोषी करार दिया गया तो हंटर और कई सालों के लिए जेल में रह सकते हैं।
हंटर बाइडन पर टैक्स धोखाधड़ी का आरोप
बता दें कि हंटर बाइडन 53 साल के हैं और उनके खिलाफ धोखाधड़ी का भी मामला है। हंटर को टैक्स धोखाधड़ी और अवैध विदेशी लॉबिंग मामलों का भी सामना करना पड़ सकता है।
आरोप : विदेशों में लाभ कमाने के लिए बाइडन ब्रांड का इस्तेमाल किया
जानकारी के अनुसार, हंटर बाइडन पर वर्ष 2018 में नशीली दवाओं को लेकर झूठ बोलने का भी आरोप है, जब उन्होंने कोल्ट कोबरा रिवॉल्वर खरीदा था। उन्होंने नशीली दवाओं के सेवन की बात खुद स्वीकार की थी। हंटर पर आरोप है कि उन्होंने विदेशों में लाभ कमाने के लिए बाइडन ब्रांड का इस्तेमाल किया है। इस मामले में भी हंटर बाइडन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari