CPI-M के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी का निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, शरीर किया दान
Sourabh Bhatnagar | Sept 12, 2024, 16:47 IST
CPI(M)
CPI-M के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद सीताराम येचुरी का 72 साल की आयु में निधन हो गया है। येचुरी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के वरिष्ठ नेता सीताराम येचुरी ( Sitaram Yechury ) का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। येचुरी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह पिछले कई दिनों से एम्स में भर्ती थे। एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही थी।सीताराम येचुरी के निधन पर बीजेपी, कांग्रेस समेत कई पार्टियों के नेताओं ने शोक जताया है।
दिल्ली AIIMS की तरफ से जारी किए गए एक बयान में बताया गया है कि CPI-Mमहासचिव सीताराम येचुरी का निधन आज, 12 सितंबर को दोपहर 3:05 बजे हुआ है। दिल्ली AIIMS के मुताबिक, येचुरी के परिवार ने उनके पार्थिव शरीर को शिक्षण और शोध उद्देश्यों के लिए AIIMS को दान कर दिया है।
![सीपी]()
सीताराम येचुरी के निधन पर बीजेपी, कांग्रेस समेत कई पार्टियों के नेताओं ने शोक जताया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नेता सीताराम येचुरी के निधन पर शोक जताते हुए कहा, वह मेरे अच्छे दोस्त थे। वह भारत के विचार के सच्चे रक्षक थे और देश को अच्छी तरह समझते थे। मैं उनके साथ की गई लंबी चर्चाओं को बहुत याद करूंगा। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी येचुरी के निधन पर शोक जताते हुए कहा, वह एक अनुभवी सांसद थे और उनका जाना राष्ट्रीय राजनीति के लिए बड़ी क्षति है।
परिवार ने येचुरी का पार्थिव शरीर किया दान
सीपी
देशभर के नेताओं ने दी येचुरी को श्रद्धांजलि
Sitaram Yechury ji was a friend.
A protector of the Idea of India with a deep understanding of our country.
I will miss the long discussions we used to have. My sincere condolences to his family, friends, and followers in this hour of grief. pic.twitter.com/6GUuWdmHFj
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 12, 2024
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी येचुरी के निधन पर शोक जताते हुए कहा, वह एक अनुभवी सांसद थे और उनका जाना राष्ट्रीय राजनीति के लिए बड़ी क्षति है।
Sad to know that Sri Sitaram Yechury has passed away. I knew the veteran parliamentarian that he was and his demise will be a loss for the national politics.
I express my condolences to his family, friends and colleagues.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) September 12, 2024
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA