राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं विजया राहटकर, जानें कौन हैं

Sandeep Kumar | Oct 19, 2024, 20:53 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-19T202431.002
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-19T202431.002

विजया राहटकर राष्ट्रीय महिला आयोग का पद संभालने वाली 9वीं महिला हैं। इनसे पहले विजया महाराष्ट्र के महिला आयोग की अध्यक्ष रही हैं। आइए जानते हैं कि कौन हैं विजया राहटकर...

विजया राहटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग की नई अध्यक्ष बनाया गया है। राहटकर एनसीडब्ल्यू (NCW ) की 9वीं अध्यक्ष होंगी। इससे पहले वो महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रही हैं। उनके सामाजिक कार्यों में उनके योगदान और नेतृत्व के लिए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि राष्ट्रीय महिला आयोग ( National Commission for Women ) एक संवैधानिक निकाय है, जो महिलाओं के अधिकारों ( women's rights ) को आगे बढ़ाने का काम करता है।

जानें कौन हैं विजया ?

विजया ( Vijaya Rahatkar ) महाराष्ट्र के औरंगाबाद से हैं। साल 1995 में विजया ने बूथ कार्यकर्ता के तौर पर पॉलिटिकल करियर ( political career ) की शुरुआत की थी। इनको साल 2000 से 2010 तक औरंगाबाद नगर निगम ( Aurangabad Municipal Corporation ) की निर्वाचित सदस्य रहीं। 2007 से 2010 तक औरंगाबाद की महापौर रहीं। इस दौरान वह राष्ट्रीय महापौर परिषद की उपाध्यक्ष और महाराष्ट्र महापौर परिषद की अध्यक्ष भी रही थीं। 2010 से 2014 तक विजया राहटकर बीजेपी महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha ) की राष्ट्रीय महासचिव रहीं। इसके बाद 2014 में विजया बीजेपी महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनी थीं।

सामाजिक कार्यों का नेतृत्व किया

राहटकर ( Vijaya Rahatkar ) ने कई राजनीतिक और सामाजिक कार्यों का नेतृत्व किया है। महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग (2016-2021) की अध्यक्ष के रूप में कर चुकी हैं । उन्होंने तीन तलाक और मानव तस्करी विरोधी जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कानूनी सुधारों पर काम किया हैं।

ये काम भी कर चुकीं हैं विजया राहटकर

राहटकर ने एसिड अटैक सर्वाइवर के पुनर्वास के लिए कई काम कर चुकी हैं। एसिड अटैक पीड़िताओं के लिए विजया ने उपचार, कॉस्मेटिक सर्जरी और रोजगार उपलब्ध कराने जैसी सहायता प्रदान की।

इन पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी विजया

विजया राहटकर ने पुणे विश्वविद्यालय ( Pune University ) से फिजिक्स में ग्रेजुएशन और इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएट की उपाधि हासिल की है। उन्होंने कई पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें महिलाओं के कानूनी मुद्दों पर विधिलिखित और 'औरंगाबाद : लीडिंग टू वाइड रोड्स' शामिल हैं। महिला सशक्तिकरण में उनके योगदान ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है, जिसमें राष्ट्रीय कानून पुरस्कार और एक राष्ट्रीय साहित्य परिषद से सावित्रीबाई फुले पुरस्कार ( Savitribai Phule Award ) शामिल हैं।

FAQ

  1. विजया राहटकर कौन हैं ?
    विजया राहटकर महाराष्ट्र के औरंगाबाद से हैं और उन्होंने 1995 में बूथ कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। वह औरंगाबाद नगर निगम की निर्वाचित सदस्य रही हैं और 2007 से 2010 तक औरंगाबाद की महापौर रहीं।
  2. विजया राहटकर को किस पद पर नियुक्त किया गया है ?
    विजया राहटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की नई अध्यक्ष बनाया गया है। वह इस आयोग की 9वीं अध्यक्ष होंगी।
  3. विजया राहटकर को कौन-कौन से पुरस्कार मिले हैं?
    विजया राहटकर को राष्ट्रीय कानून पुरस्कार और सावित्रीबाई फुले पुरस्कार जैसे कई राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा, उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर कई पुस्तकें भी लिखी हैं।


thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • बीजेपी
  • नेशनल हिंदी न्यूज
  • देश दुनिया न्यूज
  • विजया राहटकर
  • राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष
  • विजया रहाटकर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा