दिल्ली में राहुल गांधी से मिले विनेश और बजरंग पूनिया, कांग्रेस ने दिया चुनाव लड़ने का ऑफर

Deeksha Nandini Mehra | Sept 04, 2024, 12:16 IST
Share
Vinesh and Bajrang Punia met Rahul Gandhi
Vinesh and Bajrang Punia met Rahul Gandhi

महिला पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया को कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। दोनों पहलवानों ने राहुल से मिलने के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की है।

Vinesh Phogat and Bajrang Punia met Rahul Gandhi : महिला पहलवान विनेश फोगाट (wrestler Vinesh Phogat) और बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) के हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly elections) लड़ने की चर्चा के बीच दोनों ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस ने दोनों को पार्टी का टिकट ऑफर किया है।

बजरंग पूनिया की तरफ से ग्रीन सिग्नल

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस पार्टी (Congress) विनेश फोगाट को 3 और बजरंग पूनिया को 2 सीटों के ऑप्शन दिए गए हैं। फिलहाल कांग्रेस को विनेश फोगाट की हां का इंतजार है। बजरंग पूनिया के चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस को पॉजिटिव संकेत मिले हैं, लेकिन बात विनेश पर टिकी हुई है। दोनों स्पोर्ट्स कोटे (Sports quota) पर सरकारी नौकरियों में हैं, जिनसे आज वे इस्तीफे दे सकते हैं।

बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया (Congress state in-charge Deepak Babaria) ने मंगलवार को कहा था- चुनाव लड़ने का फैसला विनेश फोगाट का होगा। इसे लेकर बुधवार को स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

यहां से शुरू हुई थी राजनीति में प्रवेश की चर्चा

विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक 2024 (Paris Olympics 2024) में 51 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में खेलने का मौका नहीं मिल पाया था क्योंकि उनका वजन 100 ग्राम अतिरिक्त पाया गया था। इसे लेकर भी बहस छिड़ गई थी। विनेश फोगाट की वापसी पर उनके साथ कांग्रेस सांसद दीपेंदर हुड्डा नजर आए थे और एक रैली भी निकाली गई थी। इसके बाद से विनेश के चुनाव में लड़ने के कयास लगाने शुरू हो गए थे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • CONGRESS
  • Vinesh Phogat
  • Bajrang Punia
  • पहलवान बजरंग पूनिया
  • पहलवान विनेश फोगाट
  • Hindi News
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव
  • Haryana Assembly Elections
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग