Haldwani Violence: 3 एकड़ जमीन पर था मदरसा, बुलडोजर चला तो भड़की हिंसा

Rahul Garhwal | Feb 08, 2024, 24:00 IST
Share
haldwani Violence
haldwani Violence

उत्तराखंड के हल्द्वानी में 3 एकड़ जमीन पर अवैध मदरसा था। नगर निगम के अधिकारियों ने मजार और नमाज की जगह पर बुलडोजर चलाया तो उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। थाना घेरकर कई गाड़ियां जला दीं। सीएम पुष्कर धामी ने दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं।

HALDWANI. हल्द्वानी में अवैध मदरसा तोड़ने पर हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया और थाना घेरकर कई गाड़ियां फूंक दीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm pushkar dhami) ने दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं।

haldwani people
haldwani people

अवैध मजार और नमाज की जगह तोड़ने पर विवाद

नगर निगम के अधिकारी मदरसे में अवैध मजार और नमाज की जगह को तोड़ने पहुंचे थे। मदरसा ध्वस्त करने के बाद उपद्रवियों ने पुलिस-प्रशासन पर पत्थरबाजी की। थाने का घेराव करके कई गाड़ियों को फूंक दिया। पुलिस ने हालात काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। कर्फ्यू लगाया गया। पुलिस पर महिलाओं ने भी हमला किया। SDM सहित कई महिला पुलिसकर्मी घायल हुईं।

fire
fire

3 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा

नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि मदरसे और नमाज वाली जगह पूरी तरह अवैध है। इससे पहले नगर निगम ने 3 एकड़ जमीन पर कब्जा लेकर अवैध मदरसे और नमाज स्थल को सील कर दिया था और कोर्ट के आदेश पर इसे ध्वस्त कर दिया गया है। कार्रवाई के दौरान मलिक के बगीचे के आसपास के रहने वाले तमाम अराजक तत्वों ने पुलिस प्रशासन पर जमकर पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हुए हैं। अब पुलिस पथराव करने वालों की पहचान कर गिरफ्तारी कर रही है।

अवैध हथियारों से की गई फायरिंग

उत्तराखंड के डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने अवैध हथियारों से पुलिस पर गोलियां भी चलाईं। कुमाऊं के डीआईजी तुरंत मौके पर पहुंचे और वहां अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया। उत्तराखंड सरकार ने गृह मंत्रालय से अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की है।

MP हाईकोर्ट से PSC कैंडिडेट की याचिका खारिज, 20 हजार का जुर्माना लगाया

सीएम पुष्कर ने दिए देखते ही गोली मारने के आदेश

सीएम पुष्कर धामी ने दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं। सीएम ने कहा कि न्यायालय द्वारा दिए कए आदेशों के क्रम में प्रशासन की टीम अवैध अतिक्रमण को हटाने गई थी। वहां अराजक तत्वों के साथ पुलिस की झड़प हुई है, जिसमें पुलिस और प्रशासन के लोगों को चोट आई है। सभी से शांति बनाने की अपील की जाती है।

Tags:
  • CM Pushkar Dhami
  • Haldwani violence
  • Stone pelting on Haldwani police
  • Haldwani illegal madrassa demolished
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज