2024 में सोशल मीडिया पर क्या रहा वायरल ट्रेंड... पढ़ें टॉप स्टोरीज

Jitendra Shrivastava | Dec 31, 2024, 22:25 IST
Share
thesootr
Viral trends of social media In 2024 Photograph: (thesootr)

2024 में सोशल मीडिया पर जो घटनाएं सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं साल के आखिरी दिन उन्हीं की बात... चाहे मोदी का लक्षद्वीप घूमने का बुलावा हो या एक चाय वाले का दुनिया के सबसे अमीर शख्स को चाय पिलाना... तो पढ़िए साल भर ट्रेंड में रहीं ऐसी टॉप स्टोरीज...

Viral trends : भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ एक कामेडियन ने चुनाव लड़ने की कोशिश की। वहीं, एक इंफ्लुएंसर चायवाले ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक शख्स को चाय पिला दी। उपलब्धि हासिल करते हुए भारत ने 13 साल बाद क्रिकेट का वर्ल्ड कप जीता, तो विनेश फोगाट का ओलंपिक में मेडल न जीत पाना देश की उम्मीदों को झटका दे गया। भीड़ ने जिस टॉलीवुड हीरो अल्लू अर्जुन को स्टार बनाया उसी भीड़ के कारण वे पुलिस के फेर में पड़ गए। यह सब हुआ 2024 में, जो 31 दिसंबर की रात 12 बजे खत्म हो जाएगा। इसी तरह की घटनाएं जो साल भर सोशल मीडिया पर हिट रहीं, आइए पढ़ते हैं उन्हीं के बारे में...

लक्षद्वीप बनाम मालदीव...

2024 की शुरुआत में पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी लक्षद्वीप की यात्रा की तस्वीरें शेयर की और लोगों से यहां घूमने आने की अपील भी की। इसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की- पर्यटकों को अब मालदीव की जगह लक्षद्वीप जाना चाहिए। मालदीव के कुछ सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स और मुइज्जू सरकार में मंत्री मरियम शिउना को यह अपील नागवार गुजरी। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और भारत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की। इन टिप्पणियों के बाद भारत में भी कुछ यूजर्स और सेलिब्रिटीज ने मालदीव के बहिष्कार का नारा दे दिया। इनमें अक्षय कुमार, सलमान खान और सचिन तेंदुलकर जैसी बड़ी हस्तियों ने घूमने के लिए भारतीय द्वीपों को तरजीह देने की बात कही। यहां तक कि एक ट्रैवल कंपनी 'ईज माई ट्रिप' ने तो मालदीव की बुकिंग ही कैंसिल कर दी थी।

बिल गेट्स ने पी डॉली की चाय...

thesootr
thesootr
नागपुर के रहने वाले डॉली चायवाले सोशल मीडिया पर छा गए, उन्होंने बिल गेट्स से मुलाकात की। इस मुलाकात का वीडियो बिल गेट्स ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात से ज्यादा चर्चा डॉली के उस बयान की हुई थी। डॉली ने कहा था कि मुझे बिल्कुल भी पता नहीं था। मैं तो समझा था कि ये विदेश के कोई व्यक्ति हैं, इनको चाय पिलानी चाहिए। अगले दिन मुझे पता चला कि डॉली तूने किसको चाय पिलाई। चाय पीने के बाद वो बोले, वाउ! डॉली की चाय। डॉली के इस बयान पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर मीम बनाए थे जो आज भी वायरल होते रहते हैं। अब चाय की टपरी के अलावा डॉली की सूट-बूट, चश्मा और रंगीन बाल डॉली की पहचान है और वो अलग-अलग देश भी घूम चुके हैं। वैसे डॉली चायवाले का असली नाम सुनील पाटिल है।

मोदी के खिलाफ रंगीला...

thesootr
thesootr
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करने वाले श्याम रंगीला को कौन नहीं जानता। इस हुनर के दम पर उन्होंने 2024 में पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा की। सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स वाले श्याम रंगीला का कहना था कि सूरत और इंदौर जैसे हालात न बने, इसलिए वाराणसी से चुनाव लड़ रहा हूं। सूरत और इंदौर में विरोधी प्रत्याशियों का पर्चा रद्द होने और नाम वापस लेने की वजह से बीजेपी के प्रत्याशी निर्विरोध सांसद बन गए थे। श्याम रंगीला के चुनाव में लोगों ने कई नाटकीय मोड़ देखे और अंत में रंगीला चुनाव नहीं लड़ पाए। घर से निकलने से लेकर वाराणसी में पर्चा खारिज होने से जुड़े वीडियो श्याम रंगीला ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किए। रंगीला का कहना था कि उन्हें मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने नहीं दिया गया, जबकि प्रशासन की तरफ से कहा गया कि शपथ पत्र अधूरा रहने के कारण नामांकन खारिज हुआ है।

ऑल आइज ऑन रफाह

thesootr
thesootr
2024 के मई में दक्षिणी गजा के रफाह शहर में फलस्तीनी शिविरों पर इसराइली हमले हुए थे और कम से कम 45 फलस्तीनी मारे गए थे। इसके बाद ये तस्वीर वायरल हुई थी। एक इंस्टाग्राम पोस्ट जिसे पांच करोड़ से ज्यादा बार शेयर किया गया और देखते ही देखते भारत समेत पूरी दुनिया में इसे लोगों ने देखा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनी एक तस्वीर, जिसमें विस्थापित फलस्तीनियों के शिविरों को दिखाया गया था और इस पर एक नारा लिखा था- ऑल आइज ऑन रफा। इस साल मई के महीने में दक्षिणी गजा के रफा शहर में फलस्तीनी शिविरों पर इसराइली हमले हुए थे और कम से कम 45 फलस्तीनी मारे गए थे। इसके बाद यह तस्वीर वायरल हुई थी। दुआ लिपा, लुईस हैमिल्टन, बेला हदीद और प्रियंका चोपड़ा जैसी अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के साथ आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, वरुण धवन, एटली, दिया मिर्जा और सोनम कपूर जैसी भारतीय सेलिब्रिटीज ने इसे शेयर किया था।

कैच नहीं वर्ल्ड कप लपका...

thesootr
thesootr
T2O के रोमांचक फाइनल मुकाबले में भारत ने हारी बाजी को जीता और वो भी 13 साल बाद। भारतीय क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप का कोई खिताब जीता। सोशल मीडिया पर जीतने की नहीं, बल्कि सबसे ज्यादा चर्चा सूर्या के कैच की हुई। पूरे फैंस उस कैच के मुरीद हो गए थे। इस कैच से अच्छी बैटिंग कर रहे दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज मिलर तो आउट हुए और निर्णायक मोड़ पर टीम के लिए छह रन भी बचाए थे। इसी के साथ भारत सात रन से जीतकर चैम्पियन बना था। मैच के बाद सूर्य कुमार यादव ने कहा था कि उन्हें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्होंने मैच विनिंग कैच पकड़ा है। इस प्रदर्शन के साथ वो टी-20 में रैंकिंग में नंबर वन ऑलराउंडर बने और सोशल मीडिया का माहौल उनके पक्ष में दिखा।

एक शादी चर्चा वाली...

thesootr
thesootr
2024 की जुलाई में ऐसी शादी हुई जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हुई। इसको लेकर हर एक मन में एक ही सवाल था आखिर यह शादी कब निपटेगी? यह शादी दुनिया के सबसे अमीर में से एक अंबानी परिवार में थी। मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत राधिका मर्चेंट से वैवाहिक बंधन में बंधे। विवाह के इन कार्यक्रमों में आकर्षक परिधान, शानदार आभूषण, सजावट और भारतीय सितारों के साथ अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की परफॉर्मेंस ने लोगों का ध्यान खींचा था। सोशल मीडिया से जुड़े लोग इस शादी को लेकर दो भागों में दिखे। एक पक्ष ने इसकी भव्यता की तुलना राजा-महाराजाओं की शाही शादी से की। वहीं दूसरे पक्ष में शामिल लोगों का मानना था कि भारत जैसे असमानता वाले देश में शादी पर इतना खर्च क्यों।

उम्मीद रह गई अधूरी...

thesootr
thesootr
जीवन में उतार-चढ़ाव, टकराव और संघर्ष की कहानी का कोई सजीव किरदार है तो वो है विनेश फोगाट। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगे और जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन हुआ। इस आंदोलन की मुख्य चेहरा थीं विनेश फोगाट। 2023 में इस आंदोलन के जरिए विनेश ने जहां सड़कों पर महिला पहलवानों से साथ उनकी लड़ाई लड़ी, वहीं 2024 अगस्त में ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मेडल के लिए भी लड़ाई लड़ी। सात अगस्त को विनेश फोगाट ने एक के बाद एक तीन मुकाबलों (प्री क्वार्टर, क्वार्टर और सेमीफाइनल) में जीतते हुए 50 किलोग्राम वजन वर्ग के फाइनल में जगह बनाई। वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं, लेकिन मुकाबले से कुछ घंटे पहले उनका वजन मापा गया तो वे 50 किग्रा से 100 ग्राम ज्यादा था और उन्हें फाइनल मुकाबले से बाहर कर दिया गया। विनेश को सोशल मीडिया पर भारत से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समर्थन मिला, लेकिन मेडल मिलने की उनकी तमन्ना अधूरी रह गई।

जब पुष्पा झुक गया...

thesootr
thesootr
2024 में साउथ फिल्मों के हीरो अल्लू अर्जुन को भीड़ ने सुपर स्टार बनाया तो एक गलती ने उनको झुका भी दिया। 2021 में आई उनकी मूवी का डायलॉग 'झुकेगा नहीं साला' आप भूल नहीं सकते। उनका यह डायलॉग लोगों की जुबां पर चढ़ गया था। फिर तीन साल बाद पुष्पा झुक गया। मौका था उनकी ही फिल्म पुष्पा-2 के ट्रेलर लॉन्च का और जगह थी बिहार की राजधानी पटना। हजारों की भीड़ में कोई टावर पर चढ़ा था तो कोई होर्डिंग पर। हर कोई अपने हीरो की एक झलक देखना चाहता था। 4 दिसंबर को अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा-2: द रूल' रिलीज के पहले हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म की स्क्रीनिंग थी। अल्लू अर्जुन की टीम ने अचानक यहां उनके आने का कार्यक्रम बना लिया। उनके सिनेमाघर में पहुंचते ही प्रशंसकों में उन्हें देखने के लिए भगदड़ मच गई। इस दौरान वहां 35 साल की एक महिला की मौत हो गई और जिसे लेकर अल्लू अर्जुन समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस के अनुसार महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। लोगों और मीडिया के दबाव के बाद अल्लू अर्जुन ने मृतिका के परिजन को दो करोड़ देने का वादा किया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • 2024
  • सोशल मीडिया
  • हिंदी न्यूज
  • देश दुनिया न्यूज
  • वायरल ट्रेंड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग