दूसरी बार पिता बनने वाले हैं विराट कोहली, क्रिकेट से इसलिए लिया था ब्रेक, एबी डीविलियर्स ने किया खुलासा

Rahul Garhwal | Feb 03, 2024, 23:40 IST
Share
दूसरी बार पिता बनने वाले हैं विराट कोहली, क्रिकेट से इसलिए लिया था ब्रेक, एबी डीविलियर्स ने किया खुलासा
दूसरी बार पिता बनने वाले हैं विराट कोहली, क्रिकेट से इसलिए लिया था ब्रेक, एबी डीविलियर्स ने किया खुलासा

विराट कोहली दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। एबी डीविलियर्स ने खुलासा किया।

MUMBAI. विराट कोहली दूसरी बार पिता बनने वाले हैं, इसलिए उन्होंने क्रिकेट से ब्रेक लिया है। वे अपने परिवार के साथ हैं। विराट के दोस्त और पूर्व क्रिकेटर एबी डीविलियर्स ने इस बात का खुलासा किया है। डीविलियर्स ने यूट्यूब चैनल पर LIVE सेशन के दौरान एक फैंस के सवाल पर ये बड़ी जानकारी दी।

दूसरी बार पिता बनेंगे विराट कोहली

एबी डीविलियर्स ने कहा कि मैंने कोहली को कॉल किया था और हालचाल पूछा। विराट ने मुझे बताया कि वे अपने परिवार के साथ हैं। विराट का दूसरा बच्चा आने वाला है। इस कारण वे परिवार के साथ हैं।

3 साल पहले पिता बने थे कोहली, तब ऑस्ट्रेलिया टूर छोड़कर लौटे थे

विराट कोहली 11 जनवरी 2021 को पहली बार पिता बने थे। तब वे ऑस्ट्रेलिया टूर छोड़कर भारत लौट आए थे। उनकी बेटी का नाम वामिका है।

इंग्लैंड के खिलाफ 2 टेस्ट नहीं खेल रहे विराट

विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती 2 टेस्ट नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने सीरीज से पहले निजी कारणों से अपना नाम वापस ले लिया था। BCCI ने बयान जारी करके बताया था कि विराट ने रोहित शर्मा, सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट से बात की थी और पारिवारिक कारणों से ब्रेक लिया था।

विराट के ब्रेक के पीछे कयास लगा रहे थे फैंस

विराट कोहली के ब्रेक लेने के बाद सोशल मीडिया में फैंस कई कयास लगा रहे थे। कुछ लोग उनकी मां की बीमारी और कुछ पिता बनने की बात कह रहे थे। हालांकि अब एबी डीविलियर्स के खुलासे के बाद ये साफ हो गया है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जल्द ही गुड न्यूज देने वाले हैं।

Tags:
  • विराट कोहली
  • virat kohli
  • Ab De Villiers
  • Virat Kohli will become a father for the second time
  • Virat-Anushka second child
  • Anushka Sharma pregnant
  • दूसरी बार पिता बनेंगे विराट कोहली
  • विराट-अनुष्का दूसरा बच्चा
  • अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट
  • एबी डीविलियर्स
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari