जानें दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति वॉरेन बफेट की कहानी

Pratibha ranaa | Aug 30, 2024, 07:55 IST
Share
वॉरेन बफेट
वॉरेन बफेट

वॉरेन बफेट ने असफलताओं का सामना करते हुए 50 साल की उम्र के बाद 99% संपत्ति अर्जित की। वॉरेन बफेट आज बर्कशायर हैथवे के जरिए 16 लाख करोड़ कैश के साथ दुनिया के सबसे बड़े निवेशकों में से एक हैं।

वॉरेन बफेट (Warren Buffett) का नाम आज दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित निवेशकों (investors) में गिना जाता है। उन्होंने अपने जीवन में कई चुनौतियों का सामना करते हुए सफलता की बुलंदियों को छुआ। खास बात यह है कि उन्होंने अपनी 99% संपत्ति 50 साल की उम्र के बाद अर्जित की। यह उनके द्वारा अपनाए गए 'कंपाउंडिंग' (compounding) के सिद्धांत का परिणाम है, जिसने उन्हें एक सामान्य निवेशक से एक वैश्विक निवेश गुरु (global investment guru) बना दिया।

वॉरेन बफेट की सफलता की कहानी

1950 का वह साल, जब गर्मी का मौसम था और एक युवा वॉरेन बफेट, हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (Harvard Business School) में एडमिशन के लिए पहुंचे, लेकिन उन्हें एडमिशन नहीं मिला।

इससे हताश न होकर उन्होंने कोलंबिया बिजनेस स्कूल (Columbia Business School) के प्रोफेसर डेविड डोड (Professor David Dodd) को एक पत्र लिखा। इसमें उन्होंने उनसे पढ़ने की इच्छा जताई। प्रोफेसर डोड इस पत्र से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने तुरंत बफेट को कोलंबिया बुला लिया, जहां बफेट ने निवेश के गुर सीखे और आगे चलकर दुनिया के सबसे बड़े निवेशक बने।

ये खबर भी पढ़िए...हुरून इंडिया रिच लिस्ट : मप्र के सबसे अमीरों की सूची में विनोद अग्रवाल नंबर वन पर कायम, आनंद ज्वेलर्स भी लिस्ट में, दिग्गज दिलीप बिल्डकॉन बाहर

दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं बफेट

आज वॉरेन बफेट 94 साल के हो चुके हैं और उनकी कुल संपत्ति 11 लाख करोड़ रुपए है। वे दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी कंपनी बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) ने एपल (Apple), कोका-कोला (Coca-Cola और बैंक ऑफ अमेरिका (Bank of America) सहित 41 कंपनियों में करीब 24 लाख करोड़ रुपए का निवेश कर रखा है।

अमेरिका की सबसे बड़ी नॉन-टेक कंपनी

28 अगस्त को, बर्कशायर हैथवे 84 लाख करोड़ रुपए की मार्केट कैप वाली अमेरिका की पहली नॉन-टेक कंपनी बनी और इसने 16 लाख करोड़ रुपए कैश अपने पास रखा है, जो इसे दुनिया में सबसे ज्यादा कैश रखने वाली कंपनी बनाता है।

ये खबर भी पढ़िए...Hurun India Rich List 2024 : अमीरों की सूची में छत्तीसगढ़ के सात कारोबारी, 5 स्थानों पर एक ही कंपनी के उद्योगपति

बहन संग मिलकर 11 साल की उम्र में खरीदे पहले शेयर

बफेट की निवेश यात्रा तब शुरू हुई जब उन्होंने मात्र 11 साल की उम्र में अपनी बहन डोरिस (Doris) के साथ 3 शेयर खरीदे। ये शेयर सिटीज सर्विस (Cities Service) कंपनी के थे। शुरू में शेयरों के दाम गिर गए, लेकिन वॉरेन ने धैर्य रखा और आखिरकार 5 डॉलर का मुनाफा कमाया। इस घटना ने उन्हें सिखाया कि धैर्य और सही समय पर किया गया निवेश (investment) किस प्रकार से लाभदायक हो सकता है।

कंपाउंडिंग की शक्ति

बफेट ने कंपाउंडिंग की शक्ति को समझा और इसका उपयोग करते हुए अपनी संपत्ति बढ़ाई। 21 साल की उम्र में उनके पास 20,000 डॉलर थे, जो 26 की उम्र में बढ़कर 1.40 लाख डॉलर हो गए। 30 साल की उम्र तक उनकी संपत्ति 10 लाख डॉलर हो गई थी। यह उस समय था जब एक सामान्य अमेरिकी परिवार की सालाना आमदनी मात्र 5600 डॉलर थी।

pratibha rana
pratibha rana

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Warren Buffett
  • वॉरेन बफेट
  • Indian Warren Buffett
  • Berkshire Hathaway
  • प्रोफेसर डेविड डोड
  • हार्वर्ड बिजनेस स्कूल
  • Harvard Business School
  • American market
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि