Weather Forecast : दिल्ली में बढ़ेगी उमस और गर्मी, बिहार में बारिश का अनुमान

Jitendra Shrivastava | Jun 03, 2025, 20:14 IST
Photograph: (THESOOTR)
दिल्ली में गर्मी और उमस बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश-राजस्थान में तेज आंधी चलने की संभावना। बिहार में बारिश के चलते मौसम बदलेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली। तापमान 35 डिग्री के करीब है। 5 जून से फिर तापमान बढ़ने लगेगा। उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में तेज हवाओं का अनुमान है। राजस्थान के कई जिलों में आंधी और बारिश की चेतावनी जारी है। बिहार में मानसून से पहले बारिश का सिलसिला बढ़ा है। उत्तराखंड में भी प्री-मानसून बारिश जारी है।



यूपी के पूर्वी हिस्सों में तेज हवा का प्रकोप

मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं और आंधी की चेतावनी दी है। बांदा, चित्रकूट, बलिया, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, कानपुर जैसे जिलों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। लखनऊ में सुबह से बारिश के कारण ठंडी हवा ने गर्मी से राहत दी है।



ये खबरें भी पढ़ें...



IPL 2025: फाइनल मैच RCB vs PBKS के बीच आज, मुकाबले से पहले क्लोजिंग सेरेमनी, जानें हर डिटेल



एनसीटीई की अनदेखी से छिनी बीएड कॉलेजों की मान्यता



राजस्थान में 31 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान के 31 जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। 21 जिलों में भारी बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी है। अजमेर, जयपुर, कोटा, बीकानेर, जोधपुर जैसे प्रमुख जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं। 10 जिलों में येलो अलर्ट है।



बिहार में मानसून से पहले बारिश का असर

बिहार में इस वर्ष सामान्य से 11% अधिक बारिश होने का अनुमान है। मानसून 10-15 जून के बीच आने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बनने के कारण पूर्वी बिहार में बारिश का खतरा बढ़ा है।



ये खबरें भी पढ़ें...



फर्जी डिग्री के दम पर नौकरी: जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रिंस जायसवाल बर्खास्त



इंदौर में बिल्डिंग ब्लास्ट से उड़ाने के तीन अहम किरदार, महापौर फिर भड़के कैसे टूटा पूरा मकान



उत्तराखंड में प्री-मानसून बारिश और चेतावनी

  • उत्तराखंड के कई जिलों में प्री-मानसून बारिश तेज हुई है।
  • देहरादून, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग में भारी बारिश की चेतावनी है।
  • उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, नैनीताल में भी बौछारें पड़ सकती हैं।
  • हिमालय क्षेत्र में बदलते मौसम का असर जल स्रोतों पर भी पड़ रहा है।

प्रमुख शहरों का तापमान...

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
दिल्ली3124
मुंबई2927
कोलकाता3427
चेन्नई3628
बेंगलुरु2821
हैदराबाद3326
अहमदाबाद3427
पुणे2722
जयपुर3224
लखनऊ3224

weather forecast | मौसम पूर्वानुमान | मौसम अपडेट | IMD मौसम अपडेट



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • weather forecast
  • मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम अपडेट
  • बारिश
  • आंधी
  • IMD मौसम अपडेट