Weather Report : 7 राज्यों में 5 दिन हीटवेव का अलर्ट, महाराष्ट्र-कर्नाटक में दो दिन भारी बारिश

Jitendra Shrivastava | Jun 09, 2024, 17:18 IST
Share
thesootr
thesootr

देश में लगातार बदलते मौसम का रूप देखने को मिल रहा है। 6 राज्यों में जहां गर्म हवा चलने के साथ 35 से 42 डिग्री तक तापमान रिकॉर्ड किया गया, वहीं राजस्थान के 4 जिलों में तेज बारिश हुई, जैसलमेर के रामगढ़ में तो ओले भी गिर गए...

Weather Report : देश में कुछ राज्यों में हीटवेव तो कहीं मानसून पूर्व बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार, 9 जून को हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और गुजरात राज्यों के 35 स्थानों का तापमान 42 डिग्री से ज्यादा रहा, जबकि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 45.2° सेल्सियस दर्ज किया गया जो देश में सबसे गर्म रहा।

अगले 5 दिन 3-5 डिग्री बढ़ेगा पारा

देश के मध्यप्रदेश सहित उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा राज्य के कुछ स्थानों में अगले 5 दिन तक हीटवेव चलने की आशंका है। वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिन में तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें...

Weather Report : नागपुर में 54 डिग्री पहुंचा पारा तो मची खलबली , जानिए हकीकत

इन राज्यों में मिलेगी गर्मी से राहत

उत्तर भारत में पारा बढ़ने के साथ रविवार, 9 जून को मानसून मुंबई पहुंच गया, जबकि यहां मानसून की तारीख 11 जून थी। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में शनिवार को ही मानसून की एंट्री हो गई। राजस्थान के बाड़मेर, जैसलमेर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर में तेज बारिश हुई। जैसलमेर के रामगढ़ में ओले भी गिरे। अगले 2 दिन तक इसी तरह के मौसम रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और कर्नाटक में रविवार और सोमवार को भारी बारिश का अनुमान जताया है। 11 और 12 जून को गुजरात के कई जिलों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। गुजरात में मानसून पहुंचने की तय तारीख 15 जून है। हालांकि, संभावना है कि यह समय से पहले गुजरात में प्रवेश कर जाएगा।

मौसम में आगे...

  • मध्य प्रदेश में गर्मी से राहत यानी मानसून 15 जून तक प्रवेश कर सकता है। कर्नाटक में 2 जून को और महाराष्ट्र में 6 जून को मानसून की एंट्री हो चुकी है। 9 जून से दोनों राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।
  • केरल, तमिलनाडु, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से तेज बारिश, बिजली और 40 किमी की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।
  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में अलग-अलग जगहों पर 9 जून को हीटवेव का अलर्ट है।
Tags:
  • weather report
  • 5 दिन तक हीटवेव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि