Weather Update : दिल्ली में आफत बनकर बरसे बादल, स्कूल बंद, आज कई राज्यों में रेड अलर्ट
Deeksha Nandini Mehra | Aug 01, 2024, 07:51 IST
weather update
मौसम विभाग ने आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत 24 राज्यों में बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके चलते दिल्ली के कई स्कूलों में आज छुट्टी कर दी गई है।
Weather Update Today : देश में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है। दिल्ली- NCR में बुधवार को शाम से देर रात तक तेज बारिश हुई। पूर्वी दिल्ली में शाम 7 बजे से एक घंटे में 119 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने दिल्ली में 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट के चलते देर रात को दिल्ली और कर्नाटक के कुछ जिलों में आज गुरुवार के लिए स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्कूल में छुट्टी करने की घोषणा की है। इसको लेकर शिक्षा मंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि आज शाम को बहुत भारी बारिश होने और कल भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर, सभी स्कूल – सरकारी और निजी – कल बंद रहेंगे। गुरुग्राम के कुछ स्कूलों ने आज (गुरुवार) के लिए छुट्टी की घोषणा की है, जबकि अन्य ने बारिश की चेतावनी के मद्देनजर ऑनलाइन क्लासेज की घोषणा की है।
मौसम विभाग ने तटीय कर्नाटक में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, कराईकल, पुडुचेरी, ओडिशा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, केरल, माहे, कोंकण और गोवा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। बता दें कि कर्नाटक में रेड अलर्ट के चलते आज स्कूल- कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है।
24 घंटों के दौरान पंजाब हरियाणा पश्चिमी उत्तर प्रदेश उत्तर पूर्वी राजस्थान और दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश संभव है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
इसके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और राजस्थान में मध्यम बारिश के साथ गरज चमक की संभावना है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है।
बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
In light of very heavy rainfall today evening and forecast of heavy rainfall tomorrow, all schools - government and private - will remain closed tomorrow, 1st August
— Atishi (@AtishiAAP) July 31, 2024
यहां बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट
एमपी- सीजी समेत इन राज्यों में तेज बारिश
इसके अलावा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और राजस्थान में मध्यम बारिश के साथ गरज चमक की संभावना है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हल्की बारिश संभव है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
By Mukesh Sharma
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
By Neel Tiwari
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
By Mukesh Sharma
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
By Ramanand Tiwari
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
By Manya Jain
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
By Sandeep Kumar
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...
By Sandeep Kumar