शादियों का सीजन : इस साल 48 लाख जोड़े लेंगे सात फेरे, सर्विस सेक्टर को होगा फायदा
Dolly patil | Oct 03, 2024, 10:25 IST
Wedding Season
इस साल 48 लाख शादियों से रिटेल सेक्टर में 5.9 लाख करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है, जिससे प्रोडक्ट और सर्विस सेक्टर में बड़ी तेजी आएगी। अकेले दिल्ली में ही लगभग साढ़े चार लाख शादियों से करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए का व्यापार किया जाएगा।
12 नवंबर से शादियों का सीजन शुरू होने से भारत के रिटेल सेक्टर में बड़ी तेजी आने की उम्मीद है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( CAIT ) की स्टडी के अनुसार, इस सीजन में लगभग 48 लाख शादियां होंगी, जिससे करीब 5.9 लाख करोड़ रुपए का व्यापार होने का अनुमान है। पिछले साल 35 लाख शादियों से लगभग 4.25 लाख करोड़ का कारोबार हुआ था, जबकि इस बार यह आंकड़ा काफी अधिक होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक अकेले दिल्ली में ही लगभग साढ़े चार लाख शादियों से करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए का व्यापार किया जाएगा।
सीएआईटी की स्टडी के अनुसार, इस बार विवाह के लिए 18 शुभ मुहूर्त हैं, जो कि पिछले साल की तुलना में अधिक हैं। 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी के साथ विवाह की शुरुआत होगी और 16 दिसंबर तक वैवाहिक कार्यक्रम जारी रहेंगे। इसके बाद जनवरी 2025 से मकर संक्रांति के समय से मार्च तक फिर से शादियां शुरू हो जाएगी।
व्यावसायिक दृष्टिकोण से देखें तो शादियों के इस सीजन से न केवल प्रोडक्ट मार्केट बल्कि सर्विस सेक्टर को भी बड़ा फायदा होगा। कपड़े, गहने, इलेक्ट्रॉनिक्स, किराना, मिठाई, और ड्राई फ्रूट्स जैसे उत्पादों की डिमांड में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा, शादी से जुड़ी सेवाओं जैसे इवेंट मैनेजमेंट, कैटरिंग, फोटोग्राफी, ट्रैवल, और हाउस रेंटल्स में भी बड़ा उछाल देखने को मिलेगा।
![Confederation of All India Traders]()
सीएआईटी का अनुमान है कि अलग-अलग शादियों में खर्च भी भिन्न होगा। लगभग 50 हजार शादियों में 50 लाख से 1 करोड़ रुपए तक का खर्च अनुमानित है, जबकि छोटे स्तर की शादियों में औसतन 3 लाख से लेकर 25 लाख रुपए तक खर्च होंगे।
शादी के 18 शुभ मुहूर्त
इनको होगा फायदा
Confederation of All India Traders
1 करोड़ रुपए तक होगा खर्च
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA