मुख्तार अंसारी : दादा गांधी के सहयोगी, चाचा उपराष्ट्रपति...अब पत्नी फरार, बेटा-बहू जेल में

Marut raj | Mar 29, 2024, 24:03 IST
Share
What do the wife son and daughter in law of mafia leader Mukhtar Ansari do द सूत्र
मुख्तार अंसारी का बड़ा बेटा अब्बास और उसकी पत्नी निखत अंसारी।

अंसारी परिवार राजनीति में हमेशा से ताकतवर रहा है। इसका असर मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया और बनारस तक रहा है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मुख्तार गैंग को देश का सबसे खतरनाक गिरोह बताया था।

भोपाल. यूपी के माफिया और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह यूपी के बांदा जेल में बंद थे। पूर्वांचल की राजनीति में अंसारी परिवार हमेशा से ताकतवर रहा है। इसका असर मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, बलिया और बनारस तक है। मुख्तार के दादा मुख्तार अहमद अंसारी आजादी की लड़ाई में महात्मा गांधी के सहयोगी रहे। नाना मोहम्मद उस्मान आर्मी में ब्रिगेडियर और महावीर चक्र विजेता थे। पिता सुभानउल्ला अंसारी पॉलिटिशियन थे जबकि रिश्ते में चाचा हामिद अंसारी उपराष्ट्रपति बने। मुख्तार अंसारी खुद भी मऊ सीट से लगातार 5 बार विधायक चुना गया।

कोर्ट ने देश का सबसे खतरनाक गिरोह कहा था

मुख्तार पर 61 केस दर्ज थे। इनमें हत्या के 8 केस तो जेल में रहने के दौरान दर्ज हुए। मुख्तार जिस भी जेल में रहा, उसका रुतबा हमेशा बना रहा। चाहे गाजीपुर जेल हो, बांदा जेल या पंजाब की रोपड़ जेल। जेलर कोई भी हो, चली मुख्तार की ही। रिटायर्ड पुलिस अफसर और जेलर भी ये बात मानते हैं। मुख्तार जेल से ही गैंग चलाता रहा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मार्च 2023 में एक शूटर की जमानत पर सुनवाई करते हुए मुख्तार गैंग को देश का सबसे खतरनाक गिरोह कहा था।

परिवार
पत्नी - अफशां अंसारी, 9 केस दर्ज फरार
बड़ा बेटा- अब्बास अंसारी जेल में
बहू- निखत अब्बास अंसारी जेल में - पति को जेल से भगाने की साजिश की थी।
छोटा बेटा- उमर अंसारी फरार

Tags:
  • महात्मा गांधी
  • मुख्तार अंसारी
  • अफशां अंसारी
  • अब्बास अंसारी
  • निखत अब्बास अंसारी
  • उमर अंसारी
खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: फार्च्यून मैदा व जैन चुस्की चाय की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध, सेहत के लिए हानिकारक

By Umeshwari Baghel

खाद्य सुरक्षा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: फार्च्यून मैदा व जैन चुस्की चाय की बिक्री पर तुरंत प्रतिबंध, सेहत के लिए हानिकारक
मोहनलाल हरगोविंद दास बीड़ी उद्योग संपत्ति विवाद फ हाईकोर्ट पहुंचा, सुनवाई नवंबर में

By Neel Tiwari

मोहनलाल हरगोविंद दास बीड़ी उद्योग संपत्ति विवाद फ हाईकोर्ट पहुंचा, सुनवाई नवंबर में
Rajasthan Top News: RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक
विरासत को बचाने राजस्थान हाईकोर्ट का दखल, जयपुर के वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस पर संकट

By Mukesh Sharma

विरासत को बचाने राजस्थान हाईकोर्ट का दखल, जयपुर के वर्ल्ड हेरिटेज स्टेटस पर संकट
23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होगा मुरिया दरबार, सीएम साय ने भेजा निमंत्रण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया स्वीकार

By VINAY VERMA

23 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होगा मुरिया दरबार, सीएम साय ने भेजा निमंत्रण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया स्वीकार
RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव की वोटिंग हुई पूरी, 3 वोटर ने नहीं दिए वोट, रिजल्ट पर है सुप्रीम कोर्ट की रोक
EPFO वेतन सीमा बढ़ी: क्या घटेगी आपकी इनहैंड सैलरी, 25 हजार रुपए बेसिक पर कितनी होगी PF कटौती, समझिए सैलरी स्लिप का पूरा हिसाब

By Jitendra Shrivastava

EPFO वेतन सीमा बढ़ी: क्या घटेगी आपकी इनहैंड सैलरी, 25 हजार रुपए बेसिक पर कितनी होगी PF कटौती, समझिए सैलरी स्लिप का पूरा हिसाब