इन देशों में लगा है WhatsApp पर बैन, जानें क्या है वजह

Dolly patil | Jun 16, 2024, 16:04 IST
Share
sss
sss

आपको जानकर हैरानी होगी कि आज जिस WhatsApp को दुनिया में करीब 3 अरब लोग इस्तेमाल करते हैं, उस ऐप को दुनिया के छह बड़े देशों में बैन किया गया है। आइए आपको बताते हैं कि वो देश कौन से है।

पूरी दुनिया में हर दिन लगभग 3 अरब लोग WhatsApp का इस्तेमाल करते हैं। आपको बता दें कि अकेले भारत में ही 53 करोड़ लोग पर्सनल और प्रोफेशनल काम के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।

WhatsApp की लोकप्रियता किसी से भी छिपी हुई नहीं है। इसके बावजूद आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के 6 बड़े देशों की सरकारों ने WhatsApp को अपने देश में बैन कर रखा है। इसमें भारत का एक पड़ोसी देश भी शामिल है।

किन देशों में हुआ बैन

हम बात कर रहें हैं, चीन की। इसके अलावा ईरान, संयुक्त अरब अमीरात ( यूएई ), कतर, सीरिया और उत्तर कोरिया भी शामिल है। इन देशों ने अपने यहां WhatsApp के यूज पर बैन लगा कर रखा हुआ है। इसके पीछे की वजह हर देश में अलग-अलग है।

Whatsapp बैन होने के पीछे क्या है वजह

उत्तर कोरिया

उत्तर कोरिया दुनिया में अपनी खराब और हिंसक नीतियों के लिए जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक वहां के किम ही वहां के सारे फैसले लेते हैं। इसी के चलते वहां पर दुनिया की सबसे सख्त इंटरनेट नीतियां हैं। उत्तर कोरिया में आम जनता को वैश्विक इंटरनेट तक बेहद सीमित पहुंच दी गई है। यहां पर सरकार ने संचार पर नियंत्रण बनाकर रखा हुआ है। इसी के चलते व्हाट्सएप जैसे एप्स पर बैन लगाया हुआ है। जिससे सूचना के स्वतंत्र प्रवाह को रोका जा सके।

चीन

भारत के पड़ोसी देश चीन का हाल भी कुछ कुछ उत्तर कोरिया जैसा ही है। यहां पर भी इंटरनेट पर सरकार का पूरा नियंत्रण है। चीन की सरकार के अंतर्गत आने वाली ग्रेट फायरवॉल वहां के नागरिकों के लिए बाहर की दुनिया से जुड़े कई विदेशी एप्स और वेबसाइट्स के एक्सेस को रोकती है। चीन की सरकार विदेशी एप्स की जगह देशी विकल्पों जैसे वीचैट को बढ़ावा देने की व्यापक रणनीति पर काम करती है।

सीरिया

सीरिया में भी व्हाट्सएप पर बैन लगा हुआ है। सीरिया पिछले कई समय से गृहयुद्ध से जुझ रहा है। उसके ऊपर से सीरिया पर कई सारे प्रतिबंध भी लगे हुए हैं। जिसके चलते सीरिया में व्हाट्सएप प्रतिबंधित है।

ईरान

ईरान इस वक्त दुनिया में सबसे ज्यादा प्रतिबंध झेल रही है। ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु बम को लेकर विवाद है। जिसके चलते ईरान में समय-समय पर व्हाट्सएप को प्रतिबंधों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा वहां की सरकार ने भी राजनीतिक अशांति को देखते हुए संचार और सूचना की पहुंच को नियंत्रित करने के लिए व्हाट्सएप बैन किया है।

कतर

कतर की सरकार ने वहां के नागरिकों के लिए व्हाट्सएप की वॉयस और वीडियो कॉलिंग सुविधाओं को ब्लॉक किया है। लेकिन टेक्स्ट मैसेजिंग सेवा चालू है। कतर की सरकार ने कॉल्स पर प्रतिबंध वहां की दूरसंचार कंपनियों को समर्थन करने के लिए लागू किया है।

अरब अमीरात

यूएई में हाल के समय में कई सारे डेवलपमेंट के काम चल रहे हैं। इसके बावजूद वहां की सरकार ने कतर की सरकार की तरह व्हाट्सएप की वॉयस और वीडियो कॉलिंग सुविधाएं ब्लॉक कर रखा हैं। हालांकि यूएई में टेक्स्ट मैसेजिंग की सुविधा पर प्रतिबंध नहीं है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • whatsapp
  • उत्तर कोरिया
  • WhatsApp के यूज पर बैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती