कितने महीने बाद होगी Anant Ambani and Radhika Merchant की शादी, पढ़िए

BP shrivastava | Mar 07, 2024, 22:51 IST
जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी की पिछले दिनों खूब धूम रही। जामनगर में हुए मेगा इवेंट में चुनिंदा हस्तियों ने शिरकत की। अधिकतर लोग इस जोड़े की शादी की तारीख जानने के इच्छुक हैं। आइए, हम आपको बताते हैं कि शादी कब होने जा रही है..

BHOPAL. देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani ) के बेटे अनंत और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी ( Anant-Radhika Pre Wedding) की पिछले दिनों खूब धूम रही। जामनगर में हुए इस मेगा इवेंट में दुनियाभर की चुनिंदा हस्तियों ने शिरकत की। अधिकतर लोगों के मन में यही सवाल है कि आखिर अनंत और राधिका की शादी होगी कब ? इस बारे में बताने से पहले आइए प्री वेडिंग सेरेमनी की कुछ बात कर लें।



जामनगर में तीन दिन चली प्री वेडिंग सेरेमनी


गुजरात के जामनगर में 1 से 3 मार्च तक राधिका ( Radhika Merchant ) और अनंत अंबानी का प्री-वेडिंग सेरेमनी इवेंट चला था। यहां बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राधिका और अनंत की शादी इसी साल जुलाई में होनी है।



ये खबर भी पढ़ें... Ambani Pre wedding event: राधिका की स्पीच किस फिल्म के डायलॉग की कॉपी



नामचीन शख्सियत पहुंची इवेंट में


अनंत अंबानी ( Anant Ambani ) और राधिका मर्चेंट की तीन दिवसीय प्री वेडिंग सेरेमनी का समापन हो चुका है। इस ग्रैंड कार्यक्रम में कई दिग्गज हस्तियां नजर आई थीं। फिल्म से लेकर उद्योग जगत के नामचीन शख्सियतों ने इवेंट में पहुंचकर कार्यक्रम में चार चांद लगाए थे। इसमें बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, इवांका ट्रम्प शामिल हुए। शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान और राम चरण और दिलजीत जैसे स्टार्स ने स्टेज पर परफॉर्म किया। इस इवेंट में गाने के लिए रिहाना और एकॉन जैसे इंटरनेशनल आर्टिस्ट लोग बुलाए गए थे। समारोह में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने भी शिरकत की थी।



ये खबर भी पढ़ें... International Womens Day: क्या है महिला दिवस और क्यों पड़ी इसकी जरूरत



कैटरीना ने की अंबानी परिवार की तारीफ


इवेंट में शामिल हुए मेहमान सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अंबानी परिवार को शानदार मेहमाननवाजी के लिए शुक्रिया कहा है। कैटरीना ने इंस्टाग्राम पर विक्की के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए प्री वेडिंग सेरेमनी के शानदार आयोजन के लिए पूरे अंबानी परिवार की प्रशंसा की है। उन्होंने लिखा, 'सबसे दयालु परिवार और शानदार मेजबानों के साथ बिताए गए ये कुछ दिन कल्पना से परे हैं। श्रीमती नीता अंबानी, मुकेश अंबानी, आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और श्लोका द्वारा जामनगर में कितना सुंदर, शानदार और अद्भुत आयोजन किया गया। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की ओर से जरूरतमंद की रक्षा करते हुए वनतारा में अविश्वसनीय रूप से काम किया गया है। खूबसूरत जोड़ी अनंत और राधिका को हमेशा खुश और साथ रहने की शुभकामनाएं।'



ये खबर भी पढ़ें... DA बढ़ने के बाद कर्मचारियों का भत्ता 46% से बढ़कर हुआ 50%



फैंस दे रहे पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं


साझा की गई तस्वीरों में कैटरीना पारंपरिक पोशाक में नजर आ रही हैं। उनके इस फोटो पर लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भारतीय आउटफिट में कैटरीना को कोई मात नहीं दे सकता।' अन्य ने भी उनकी खूबसूरती की तारीफ की। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वे मेरी क्रिसमस नाम की फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति भी थे। हालांकि, श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।



Tags:
  • Mukesh Ambani
  • Anant-Radhika
  • Anant-Radhika Pre Wedding
  • Radhika Merchant