Ambani Pre wedding event: राधिका की स्पीच किस फिल्म के डायलॉग की कॉपी

BP shrivastava | Published:
Share
thesootr
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेमेमनी के दौरान स्टेज पर स्पीच देतीं राधिका। दूसरे चित्र में हॉलीवुड फिल्म Shall We Dance की एक्ट्रेस।

बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंंत और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी के पिछले दिनों खूब चर्चे रहे। इस इवेंट में राधिका द्वारा दी गई स्पीच एक हॉलीवुड फिल्म के डायलॉग से कॉपी की गई। जिसे इंटरनेट यूजर्स ने पकड़ लिया और अब यह ट्रोल हो रही है।

BHOPAL. Anant Ambani और Radhika Merchant का प्री-वेडिंग इवेंट भव्य और यादगार रहा। इवेंट में दुनियाभर की हस्तियों के शिरकत की। ढेर सारी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भरे पड़े हैं। इनमें एक वीडियो में राधिका, अनंत के साथ स्टेज पर एक स्पीच दे रही हैं। इसे सोशल मीडिया यूजर्स ने पकड़ लिया और अब कह रहे हैं ये स्पीच ओरिजिनल नहीं है... कॉपी की है। जिसके बाद से राधिका खूब ट्रोल हो रही हैं।

राधिका ने स्टेज पर दी स्पीच इस फिल्म का डायलॉग


राधिका ने अनंत के प्रति अपना प्रेम दर्शाने के लिए स्टेज से जो बातें कहीं, वो हॉलीवुड फिल्म Shall We Dance का डायलॉग है। इसमें सुजन सरैंडन (Susan Sarandon) का किरदार रिचर्ड जेनकिन्स (Richard Jenkins) से बात कर रहा है। इस डायलॉग का नाम है Witness To Your Life. राधिका ने पूरा का पूरा यही डायलॉग अपनी प्री-वेडिंग सेलीब्रेशन में टेप दिया। मगर इंटरनेट वाली जनता हर चीज को बारीकी से देखती है। इसलिए राधिका की ये स्पीच भी पकड़ में आ गई। इस वीडियो के वायरल होने के बाद राधिका को जमकर ट्रोल किया जा रहा। वहीं कुछ लोग उनका सपोर्ट भी कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें... International Womens Day: क्या है महिला दिवस और क्यों पड़ी इसकी जरूरत

जानें किस फिल्म का है डायलॉग ?


'विटनेस टु योर लाइफ' डायलॉग वाला पूरा सीन हॉलीवुड फिल्म 'शैल वी डांस' में दिखाया गया है। 'शैल वी डांस' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो 2004 में रिलीज हुई थी। ये 1996 में आई इसी नाम की जैपनीज फिल्म की रीमेक है। इस हॉलीवुड रीमेक में रिचर्ड गेरे, जेनिफर लोपेज, सुजन सरैंडन, स्टैनली टुची और रिचर्ड जेनकिन्स जैसे एक्टर्स ने काम किया था।

इस सीन और स्पीच के चक्कर में राधिका को नकलची और पता नहीं क्या-क्या कहा जा रहा है। कुछ लोग कह रहे हैं कि राधिका को पता नहीं था कि उनकी ये चोरी पकड़ी जाएगी। इसलिए उन्होंने हॉलीवुड फिल्म का डायलॉग टेप लिया।

कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने लिखा- 'बड़े लोग, बड़े कॉपीबाज।'

एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'अब इसे आराम से फिल्मों के ऑफर मिलेंगे।'

राधिका के समर्थन में लोग


कुछ लोग राधिका के समर्थन में भी बात कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि इसमें राधिका की कोई गलती नहीं है। उन्होंने जिस व्यक्ति को अपनी ये स्पीच लिखने की जिम्मेदारी दी थी, उसने वो डायलॉग हॉलीवुड से उठा लिया। इसमें राधिका क्या कर सकती हैं। वहीं कुछ लोगों का ये भी कहना है कि आम लोग भी फिल्मों के लाइन्स असल जीवन में कॉपी करते हैं। इसमें कुछ गलत नहीं है।

एक यूजर ने लिखा-

'मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं है। मुझे अंबानी का ये इवेंट पसंद आया। अनंत और राधिका बहुत सभ्य और सौम्य लोग हैं। इतने अमीर होने के बाद भी वो लोग अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं। पूजा पाठ करते हैं। सबकी इज्जत करते हैं।'

एक अन्य यूजर ने लिखा-

'इसमें राधिका की क्या गलती, ये तो स्क्रिप्ट लिखने वाले ने चोरी की है।'

दूसरे यूजर ने लिखा-

'हम सभी फिल्मों को अपनी लाइफ में कॉपी करते हैं। इस में क्या गलत है. इमोशन्स मायने रखते हैं।'

ये हस्तियां पहुंची थीं जामनगर


गुजरात के जामनगर में 1 से 3 मार्च तक राधिका और अनंत अंबानी का प्री-वेडिंग सेरेमनी इवेंट चला था। इस इवेंट में देश-दुनिया की तमाम हस्तियों ने हिस्सा लिया। इसमें बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, इवांका ट्रम्प शामिल हुए। शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान और राम चरण और दिलजीत जैसे स्टार्स ने स्टेज पर परफॉर्म किया। इस इवेंट में गाने के लिए रिहाना और एकॉन जैसे इंटरनेशनल आर्टिस्ट लोग बुलाए गए थे।

Tags:
  • Anant Ambani
  • Ambani Pre wedding event
  • Radhika Merchant
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर