DA बढ़ने के बाद कर्मचारियों का भत्ता 46% से बढ़कर हुआ 50%

Marut raj | Mar 07, 2024, 22:09 IST
Share
the sootr
the sootr

डीए में बढ़ोतरी के साथ परिवहन भत्ता, कैंटीन भत्ता और प्रतिनियुक्ति भत्ता समेत अन्य भत्तों में भी 25 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। यह 1 जनवरी 2024 से लागू होगा।

भोपाल. केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA) में सरकार ने बढ़ोतरी कर दी है। आज यानी 7 मार्च को हुई कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने 4% DA बढ़ाने का ऐलान किया है। यह 1 जनवरी 2024 से लागू होगा। DA बढ़ने के बाद कर्मचारियों का भत्ता 46% से बढ़कर 50% हो गया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

Uma Bharti ने क्यों कहा- सांसद प्रज्ञा ठाकुर के साथ अन्याय हुआ, जानिए

MPPSC राज्य सेवा मेन्स 2023 समय पर ही, जबलपुर हाईकोर्ट ने केवल याचिकाकर्ताओं को दी बैठने की सशर्त मंजूरी

सुबह 6 से 9 बजे तक और शाम 5 से रात 10 बजे तक बिजली मिलेगी महंगी

Indore-Kanpur love story : एक करोड़ खर्च करके दीप बना दीपिका, बॉयफ्रेंड ने फिर भी दिया धोखा

केंद्रीय कर्मचारियों को कितना होगा फायदा, जानिए अगर किसी कर्मचारी का मूल वेतन 18 हजार रुपए है और डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत हो जाएगा। इस हिसाब से उसके वेतन में हर माह लगभग 720 रुपए बढ़ जाएंगे। यानी डीए की कुल राशि 9000 रुपए होगी। जिन कर्मियों का मूल वेतन 25 हजार रुपए है तो उन्हें प्रतिमाह 1000 रुपए का फायदा होगा। 50 प्रतिशत के हिसाब से उनका डीए 12500 रुपए हो जाएगा। जिस कर्मी की बेसिक सैलरी 35 हजार रुपए है तो उसे प्रतिमाह 1400 रुपए ज्यादा मिलेंगे। 50 प्रतिशत के हिसाब से उसका डीए 17500 होगा। ऐसे कर्मी, जिन्हें 52 हजार रुपए की बेसिक सैलरी मिलती है, डीए बढ़ोतरी पर उन्हें हर माह 2080 रुपए से ज्यादा का लाभ होगा। 50 प्रतिशत के हिसाब से डीए राशि 26000 हो जाएगी।

बेसिक सैलरी का हिसाब समझिए इसके अलावा 70 हजार रुपए की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी को लगभग 2800 रुपए का फायदा होगा। 50 प्रतिशत के हिसाब से डीए की राशि 35000 रुपए होगी। किसी कर्मचारी की सेलरी 85,500 रुपए है तो 50 प्रतिशत डीए के हिसाब से उसे 3420 रुपए का इजाफा होगा। 50 प्रतिशत के हिसाब से वह राशि 47750 रुपए हो जाएगी। डीए की दर 50 प्रतिशत होने के बाद एक लाख रुपए की बेसिक सेलरी वाले कर्मियों के खाते में हर माह 4000 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी होगी। 50 प्रतिशत के हिसाब से डीए राशि 50000 रुपए हो जाएगी।

50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को फायदा

इसका फायदा करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को होगा। DA 46% से बढ़कर 50% होने के कारण अब मकान किराया भत्ता भी बढ़ जाएगा। इसे 27, 18 और 9% से बढ़ाकर 30, 20 और 10% किया जाएगा। ग्रेजुएटी सीमा भी 20 लाख से 25 लाख हो गई है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि DA में 4% की बढ़ोतरी से सरकार पर 12,868 करोड़ रुपए का बोझ आएगा। इससे पहले सरकार ने अक्टूबर 2023 में DA 4% बढ़ाकर 46% किया था। महंगाई भत्ता साल में दो बार जनवरी और जुलाई में बढ़ाया जाता है। ( Dearness allowance increased by 4% | महंगाई भत्ता 4% बढ़ा)

Tags:
  • Dearness allowance increased by 4%
  • महंगाई भत्ता 4% बढ़ा
दादी की जगह पोते को मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका खारिज की, एमपी हाईकोर्ट का फैसला बरकरार

By Arohi Raj

दादी की जगह पोते को मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका खारिज की, एमपी हाईकोर्ट का फैसला बरकरार
डीम्ड फॉरेस्ट को बेचने पर तुला रीको, जयपुर कलक्टर ने भी कानून के विपरीत पक्ष में खोला म्यूटेशन

By Mukesh Sharma

डीम्ड फॉरेस्ट को बेचने पर तुला रीको, जयपुर कलक्टर ने भी कानून के विपरीत पक्ष में खोला म्यूटेशन
धीरेंद्र शास्त्री पर बिफर गईं साध्वी हर्षा रिछारिया : संतों को सेवादारों पर भरोसा नहीं तो सुरक्षा कौन देगा?

By Amresh Kushwaha

धीरेंद्र शास्त्री पर बिफर गईं साध्वी हर्षा रिछारिया : संतों को सेवादारों पर भरोसा नहीं तो सुरक्षा कौन देगा?
नवरात्रि से पहले आकाश विजयवर्गीय की गरबा आयोजकों को नसीहत, प्रशासन से की ये अपील

By Manya Jain

नवरात्रि से पहले आकाश विजयवर्गीय की गरबा आयोजकों को नसीहत, प्रशासन से की ये अपील
राजस्थान पंचायत चुनाव और छात्रों की परीक्षा के बीच फंसे टीचर, शिक्षा विभाग ने साधी चुप्पी

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव और छात्रों की परीक्षा के बीच फंसे टीचर, शिक्षा विभाग ने साधी चुप्पी
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, पद बढ़ाने की उठाई मांग

By Sourabh Bhatnagar

मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, पद बढ़ाने की उठाई मांग
खरोरा की अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री को लेकर बवाल, मजदूरों के दो गुट आपस में भिड़े, पुलिसकर्मी भी घायल

By VINAY VERMA

खरोरा की अडानी फैक्ट्री में शराब बिक्री को लेकर बवाल, मजदूरों के दो गुट आपस में भिड़े, पुलिसकर्मी भी घायल