नवरात्रि से पहले आकाश विजयवर्गीय की गरबा आयोजकों को नसीहत, प्रशासन से की ये अपील

Manya Jain | Sootr Creatives | Oct 05, 2026, 14:54 IST
Share
गरबा आयोजनों पर आकाश विजयवर्गीय की सख्त  संदेश
गरबा आयोजनों पर आकाश विजयवर्गीय की सख्त संदेश

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बेटे व पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने नवरात्रि और गरबा आयोजनों को लेकर एक वीडियो संदेश जारी किया है। इसमें उन्होंने खास तौर पर आयोजकों को नसीहत दी है। साथ ही प्रशासन और अभिभावकों से भी सतर्क रहने और नजर रखने की अपील की है। इससे पहले रामेश्वर शर्मा ने भी गरबा एंट्री को लेकर विवादित बयान दिया था।

आयोजक नहीं बजाएं फिल्मी गाने

बीजेपी पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि गरबा पंडालों में बेटियां मां की आराधना के लिए आती हैं। अभिभावक भी उन्हें इसी भरोसे के साथ भेजते हैं। लेकिन कई जगहों पर गरबे के दौरान लगातार फिल्मी गाने बजाए जाते हैं।

उन्होंने आयोजकों से अपील की कि गरबे में माता रानी के भक्ति गीत ही बजाए जाएं। विजयवर्गीय का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति नौ दिनों तक रोज दो-तीन घंटे भजन सुनता है, तो उसका सकारात्मक असर पड़ता है। वहीं, फिल्मी गानों का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए आयोजक गरबे में भक्ति गीत बजाएं और फिल्मी गानों से बचें।

अभिभावक यह जरूर करें

विजयवर्गीय ने पालकों से कहा कि जब वे बच्चों को भेजें, तो यह जरूर चेक करें कि वहां फिल्मी गाने तो नहीं बज रहे हैं। ऐसा नहीं हो कि सामने माता रानी की फोटो लगी है और फिल्मी गाने बज रहे हैं। यह गलत भी है।

प्रशासन इस बात पर ध्यान दे

विजयवर्गीय ने प्रशासन से भी इस पर नजर रखने को कहा। उन्होंने कहा कि आयोजक कार्यक्रम की अनुमति तो लेते हैं, लेकिन अगर वहां गलत गाने बज रहे हैं या गलत गतिविधियां हो रही हैं, तो प्रशासन को इस पर ध्यान देकर कार्रवाई करनी चाहिए।

इसके पहले उषा ठाकुर दे चुकी हैं बयान

वहीं, गरबे को लेकर हर साल पूर्व मंत्री व विधायक उषा ठाकुर के भी आयोजन को लेकर नसीहत और बयान सामने आते हैं। हाल ही में ठाकुर ने कहा था कि विधर्मियों के साथ हर साल साढ़े चार लाख युवतियां भाग जाती हैं। फिर यह अगले साल एक-एक बच्चा पैदा कर नौ लाख हो जाते हैं। इस तरह जनसांख्यिकी बिगड़ रही है।

मुस्लिम युवा अनुमति बिना न जाएं गरबा, नाम छिपाने वालों पर हो कार्रवाई-अध्यक्ष सलीम राज बोले धार्मिक परंपराओं का सम्मान करना जरुरी
03 Oct 2026 ,
By VINAY VERMA
नवरात्रि के दौरान गरबा आयोजनों में युवाओं की भागीदारी को लेकर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने बयान दिया है। उन्होंने मुस्लिम युवाओं से गरबा में शामिल होने से पहले आयोजन समिति से अनुमति लेने की अपील की है। साथ ही उन्होंने कहा कि दूसरे समाज के धार्मिक आयोजन में शामिल होते समय वहां की परंपराओं और मर्यादाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।

रामेश्वर शर्मा ने भी गरबा एंट्री को लेकर दिया था बयान

हुजूर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने गरबा पंडालों में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर सनसनीखेज बयान दिया था। एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने गरबा को लेकर उन्होंने कहा था कि अगर मुसलमान गरबा में आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है, लेकिन वे अकेले ही क्यों आना चाहते हैं?

वे अपनी बहन-बेटियों को भी साथ लेकर आएं, क्योंकि हमारे लड़के भी पूरी तरह तैयार हैं। शर्मा ने आगे कहा कि सिर्फ गरबा के दिनों में ही क्यों, माथे पर तिलक लगाकर और ‘जय श्रीराम’ बोलकर हमेशा के लिए इधर आ जाओ। उन्होंने यह भी कहा कि यहां आकर गौमाता की रक्षा करें, इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

FAQ

  1. आकाश विजयवर्गीय ने गरबा पंडालों में फिल्मी गाने बजाने पर क्या कहा है?
    आकाश विजयवर्गीय ने कहा है कि गरबा पंडालों में माता रानी की आराधना के लिए बेटियां आती हैं और इसलिए आयोजकों से अपील की है कि गरबे में केवल भक्ति गीत बजाए जाने चाहिए, फिल्मी गाने नहीं।
  2. क्या अभिभावकों को अपने बच्चों को गरबा पंडाल भेजते समय किसी बात का ध्यान रखना चाहिए?
    विजयवर्गीय ने अभिभावकों से कहा है कि जब वे बच्चों को भेजें, तो यह सुनिश्चित करें कि पंडाल में फिल्मी गाने नहीं बजाए जा रहे हैं।
  3. क्या प्रशासन को इस मामले में कोई कार्रवाई करनी चाहिए?
    आकाश विजयवर्गीय ने प्रशासन से आग्रह किया है कि आयोजकों द्वारा गलत गाने बजाए जाने या गलत गतिविधियों पर ध्यान दें और उचित कार्रवाई करें।
Tags:
  • आकाश विजयवर्गीय की गरबा आयोजकों को नसीहत
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय
  • रामेश्वर शर्मा
  • बीजेपी
  • विधायक उषा ठाकुर
  • बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा
  • गरबा पंडालों में मुस्लिमों की एंट्री
  • हुजूर विधानसभा क्षेत्र
निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP के पास कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम

By Saurabh Mishra

निकाय चुनाव की शिकायत लेकर DGP के पास कांग्रेस: जूली बोले- पुलिस राजनीतिक दबाव में ना करें काम
कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें

By Sourabh Bhatnagar

कब आएगी लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त? महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए, जानें जरूरी बातें
छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ में इलेक्शन हाईजैक! डाकिए की मिलीभगत से बैलेट गायब का आरोप, गड़बड़ी पर रोकी मतगणना
अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर में रिटायर्ड अधिकारी से 26.75 लाख की ठगी, मकान सौदे के नाम पर रकम लेने का आरोप
दादी की जगह पोते को मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका खारिज की, एमपी हाईकोर्ट का फैसला बरकरार

By Arohi Raj

दादी की जगह पोते को मिल सकती है अनुकंपा नियुक्ति: सुप्रीम कोर्ट ने रेलवे की याचिका खारिज की, एमपी हाईकोर्ट का फैसला बरकरार
डीम्ड फॉरेस्ट को बेचने पर तुला रीको, जयपुर कलक्टर ने भी कानून के विपरीत पक्ष में खोला म्यूटेशन

By Mukesh Sharma

डीम्ड फॉरेस्ट को बेचने पर तुला रीको, जयपुर कलक्टर ने भी कानून के विपरीत पक्ष में खोला म्यूटेशन
धीरेंद्र शास्त्री पर बिफर गईं साध्वी हर्षा रिछारिया : बोलीं- संतों को सेवादारों पर भरोसा नहीं तो सुरक्षा कौन देगा?

By Amresh Kushwaha

धीरेंद्र शास्त्री पर बिफर गईं साध्वी हर्षा रिछारिया : बोलीं- संतों को सेवादारों पर भरोसा नहीं तो सुरक्षा कौन देगा?