मुस्लिम युवक की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने एसिड पीया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

author-image
Puneet Pandey
एडिट
New Update
मुस्लिम युवक की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने एसिड पीया, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

DEWAS. क्षिप्रा के पास मुस्लिम युवक की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने एसिड पीकर जान दे दी। घटना 10 जून की बाताई जा रही है।घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन भी किया था।



जानकारी के मुताबिक, क्षिप्रा निवासी एक युवती ने घर में एसिड पी लिया। उसकी हालत खराब होते देख परिजन उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन इस दौरना उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घरवालों के बयान लिए।  पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने कहा कि एक मुस्लिम युवक लगातार उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर ही बेटी ने जहर पी लिया।



इस खबर के फैलते ही हिंदू संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता आधी रात को औद्योगिक नगर थाने पहुंचे और हंगामा कर दिया। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ जल्द कार्रवाई की मांग की। संगठनों ने चेतावनी दी कि अगर इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो शव को हाईवे पर रखकर प्रदर्शन करेंगे। विवाद बढ़ने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। उन्होंने समझाइश देकर मामला शांत किया।



Dewas देवास woman consumes acid महिला ने एसिड पीया