मुंबई में रहता है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी, महीने की कमाई 60 हजार से ज्‍यादा, 1.2 करोड़ का फ्लैट, कॉन्वेंट में पढ़ते हैं बच्चे

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
मुंबई में रहता है दुनिया का सबसे अमीर भिखारी, महीने की कमाई 60 हजार से ज्‍यादा, 1.2 करोड़ का फ्लैट, कॉन्वेंट में पढ़ते हैं बच्चे

MUMBAI. दुनिया में एक ऐसा भिखारी है, जिसकी कमाई करोड़ों में है। ये भिखारी हर महीने 60 से 75 हजार रुपए से ज्यादा तक की कमाई करता है। दुनिया का ये सबसे अमीर भिखारी मुंबई से है और इनका नाम भरत जैन है। ये मुंबई की सड़कों पर भीख मांगते हुए पाए जाते हैं। भरत आर्थिक तंगी की वजह से पढ़ाई नहीं कर सके थे।



रईसों वाली जिंदगी गुजारता है ये भिखारी 



भरत जैन सिर्फ नाम के भिखारी हैं। हर महीने इनकी कुल कमाई 60 से 75 हजार रुपए है। इनका मुंबई में खुद का फ्लैट और 2 दुकानें हैं। भरत मुंबई की सड़कों पर भीख मांगते हैं। उनके पास मुंबई में खुद का 1.2 करोड़ का 2 बीएचके का फ्लैट है और ठाणे में 2 दुकानें हैं, जो फिलहाल किराए पर चल रही हैं। भरत के पास 7.5 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है। हर दिन 10 से 12 घंटे के अंदर भरत 2 हजार रुपए से लेकर 2500 रुपए जुटा लेते हैं। 



कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ते हैं इस भिखारी के बच्‍चे 



भरत के परिवार में उनकी पत्नी, 2 बेटे, भाई और उनके पिता भी हैं। करोड़ों की संपत्ति होने के बाद भी भरत अपने परिवार के साथ परेल में 1 BHK डुप्लेक्स में रहते हैं। उनके बच्‍चे कॉन्‍वेंट स्‍कूल में पढ़ते हैं। जानकारी के मुताबिक उनकी फैमिली के अन्य लोग एक स्टेशनरी स्टोर संचालित करते हैं।


मुंबई में रहता  अमीर भिखारी अमीर भिखारी भरत जैन कौन है सबसे अमीर भिखारी अमीर भिखारी World Richest Beggar in Mumbai Rich beggar Bharat Jain who is richest beggar World Richest Beggar