यमुना में बाढ़ से दिल्ली में हर जगह पानी, लाल किले में पानी भरा, राजघाट डूबा, केजरीवाल ने सेना से मदद मांगी, एमपी भी बारिश जारी

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
यमुना में बाढ़ से दिल्ली में हर जगह पानी, लाल किले में पानी भरा, राजघाट डूबा, केजरीवाल ने सेना से मदद मांगी, एमपी भी बारिश जारी

NEW DELHI/ BHOPAL. बारिश से दिल्ली पानी-पानी हो गई है। यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। शुक्रवार (14 जुलाई) सुबह यमुना नदी का जलस्तर 208.40 मीटर पहुंच गया है। यह खतरे के निशान 205 मीटर से 3.4 मीटर अधिक है। वहीं सुप्रीम कोर्ट के बाहर रोड पर पनी भर गया है। बाढ़ का पानी यमुना बाजार, लालकिले, राजघाट और ISBT-कश्मीरी गेट तक पहुंच गया है। इन जगहों पर 3 फीट तक पानी भर गया। अब तक यमुना के आस-पास से 23 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। वहीं दिल्ली सीएम केजरीवाल ने सेना से मदद की मांग की है। पीएम मोदी ने भी फ्रांस से दिल्ली में बाढ़ के हालात पर जानकारी ली है। देश में मध्यप्रदेश समेत दो दर्जन से अधिक राज्यों में तेज बारिश की संभावना है। 



publive-image



एमपी के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट



एमपी में बारिश लगातार जारी है। शुक्रवार (14 जुलाई) को यहां मॉनसून का नया सिस्टम एक्टिव होगा, जिससे पूरे प्रदेश में बारिश होगी। एमपी में अगले 24 घंटे में 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में चार इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है। हालांकि गुरुवार (13 जुलाई) से शुक्रवार दोपहर तक राजधानी भोपाल में बादल छाए रहे और मामूली बौछारें ही पड़ीं।



लालकिले, राजघाट और कशमीरी गेट तक पहुंचा पानी



दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट के बाहर सड़क पर पानी भर गया है। बाढ़ का पानी यमुना बाजार, लालकिले, राजघाट और ISBT-कश्मीरी गेट तक पहुंच गया है। यहां 3 फीट तक पानी भर गया। इसके अलावा मजनू का टीला, निगम बोध घाट, मोनेस्ट्री मार्केट, वजीराबाद, गीता कॉलोनी और शाहदरा एरिया सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। निचले इलाकों को खाली करा लिया गया है।



publive-image



लोगों की मदद के लिए NDRF की 16 टीमें लगाई गई हैं। 2,700 राहत शिविर लगाए गए हैं। अब तक यमुना के आस-पास से 23 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।




— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 14, 2023



दिल्ली में बाढ़ से जुड़े अपडेट्स




  • NDRF के DIG मोहसिन शहीदी ने बताया कि दिल्ली में बाढ़ से 6 जिले प्रभावित हैं।


  • बाढ़ से तीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट बंद करने पड़े, जिससे अगले एक-दो दिन दिल्ली को 25% कम पानी मिलेगा।

  • गुरुवार (13 जुलाई) को दिल्ली में सिंचाई एवं बाढ़ नियत्रंण विभाग का रेगुलेटर खराब हो गया।

  • राजधानी के सभी स्कूल-कॉलेज रविवार (16 जुलाई) तक बंद रहेंगे। सरकारी दफ्तरों में वर्कफ्रॉम होम लागू कर दिया है।

  • दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई इलाकों में पानी भर जाने से रूट्स में बदलाव किया है।

  • लाल किले में पानी भर जाने से टूरिस्ट के लिए फिलहाल बंद कर दिया गया है।



  • publive-image



    अगले 24 घंटे में इन प्रदेशों में तेज बारिश की संभावना



     दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल।



    इंदौर, भोपाल समेत कई जिलों  में बारिश आज भी होगी



    मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार पश्चिमी मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के अधिकांश जिलों में पिछले एक-दो दिन से बारिश हो रही है, जो शुक्रवार को भी जारी रहेगी। सेंट्रल यूपी के दक्षिण पार्ट में साइकोनिक सर्कुलेशन बना है। वहीं, एक ट्रफ लाइन वेस्ट एमपी से गुजर रही है। इससे बारिश की एक्टिविटी रहेगी। कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। अगले दो-तीन दिन तक पश्चिमी मध्यप्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है। इसके बाद यह पूर्वी मध्यप्रदेश की ओर शिफ्ट हो जाएगा।


    दिल्ली में हर जगह पानी मौसम समाचार यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर how much Yamuna is flowing above danger rain continues in MP weather news water everywhere in Delhi Yamuna river above danger mark यमुना खतरे से कितना ऊपर बह रही एमपी में बारिश जारी