आप तनाव में? 'हां' बोलने वाले 100 से अधिक कर्मचारी नौकरी से निकाले गए
Raj Singh | Dec 10, 2024, 13:37 IST
company
नोएडा की कंपनी यस मैडम ने 100 से अधिक कर्मचारियों को तनाव सर्वे के आधार पर नौकरी से निकाला। यह फैसला हेल्दी वर्क एनवायरनमेंट के लिए किया गया।
नोएडा की डोरस्टेप ब्यूटी सर्विस देने वाली कंपनी यस मैडम (Yes Madam) 100 से अधिक कर्मचारियों को अचानक नौकरी से निकालकर चर्चा में आ गई है। यह फैसला कंपनी द्वारा कराए गए एक सर्वे के आधार पर लिया गया, जिसमें कर्मचारियों के तनाव स्तर को मापा गया था। इस सर्वे के बाद तनाव में पाए गए कर्मचारियों को "पिंक स्लिप (Pink Slip)" पकड़ा दी गई।
कंपनी ने कर्मचारियों को ईमेल के जरिए सूचित किया। प्रिय टीम, हमने आपकी चिंताओं को समझने और तनाव के मुद्दों को हल करने के लिए सर्वे किया। आपके फीडबैक के आधार पर, हमने कंपनी से कुछ कर्मचारियों को अलग करने का कठिन, लेकिन जरूरी फैसला लिया है। इस संदेश ने कर्मचारियों को आश्चर्यचकित और परेशान कर दिया।
यस मैडम की कॉपीराइटर अनुष्का दत्ता ने लिंक्डइन पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने लिखा कि कंपनी ने एक सर्वे किया और अचानक हमें नौकरी से निकाल दिया। सिर्फ इसलिए क्योंकि हम तनाव में हैं? और मुझे ही नहीं, 100 अन्य लोगों को भी बाहर कर दिया गया। उनकी पोस्ट पर कई प्रतिक्रियाएं आईं। कुछ लोगों ने इसे "अमानवीय निर्णय" बताया तो कुछ ने इसे "पीआर स्टंट (PR Stunt)" करार दिया।
कंपनी के इस कदम को लेकर आलोचना हुई। कई लोगों ने इसे "टॉक्सिक कल्चर (Toxic Culture)" बताया। एक उपयोगकर्ता ने लिखा कि कंपनी ने फेक केयर दिखाने के लिए स्ट्रेस सर्वे किया और फिर उसी के आधार पर लोगों को बाहर कर दिया। यह पागलपन है।
दूसरे ने सुझाव दिया कि अगर यह एक पीआर स्टंट है तो यह गलत दिशा में ले जाएगा। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह छंटनी वाकई में तनाव से जुड़े कारणों से की गई है या यह कंपनी की मार्केटिंग रणनीति का हिस्सा है।
कंपनी ने क्यों लिया यह फैसला?
यस मैडम ने हाल ही में अपने कर्मचारियों के बीच तनाव के स्तर को समझने के लिए एक सर्वेक्षण किया था। इस सर्वेक्षण में कर्मचारियों से उनकी चिंताओं और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सवाल पूछे गए थे। सर्वे के नतीजों के आधार पर, कंपनी ने फैसला किया कि तनावग्रस्त कर्मचारियों को निकालकर वर्कप्लेस को हेल्दी बनाया जाएगा।
ईमेल में लिखा यह संदेश
लिंक्डइन पर कर्मचारी का पोस्ट
कंपनी पर उठे सवाल
दूसरे ने सुझाव दिया कि अगर यह एक पीआर स्टंट है तो यह गलत दिशा में ले जाएगा। हालांकि यह साफ नहीं है कि यह छंटनी वाकई में तनाव से जुड़े कारणों से की गई है या यह कंपनी की मार्केटिंग रणनीति का हिस्सा है।
FAQ
- यस मैडम ने कितने कर्मचारियों को निकाला?
यस मैडम ने 100 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। - कंपनी ने यह फैसला क्यों लिया?
यह फैसला तनाव सर्वे के आधार पर लिया गया, जिसमें कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य का मूल्यांकन किया गया। - क्या यह छंटनी सही है?
कई लोगों ने इसे अमानवीय और टॉक्सिक कल्चर का हिस्सा बताया है। - इस छंटनी को लेकर कर्मचारियों ने क्या प्रतिक्रिया दी?
कर्मचारियों ने इसे गलत बताते हुए लिंक्डइन पर पोस्ट किया और अपनी चिंता जाहिर की। - क्या यह छंटनी एक पीआर स्टंट है?
इस बारे में स्पष्टता नहीं है। कुछ लोगों ने इसे पीआर स्टंट करार दिया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कठिन विषयों की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास
By Harrison Masih
31 साल का साथ, फिर शादी पर उठे सवाल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिलाया पत्नी होने का हक
By Sanjay Dhiman