नहीं रहना पड़ेगा 24 घंटे भर्ती, मेडिक्लेम में बड़ा बदलाव आपको पता है क्या...

Pratibha Rana | Dec 27, 2023, 24:00 IST
Share
नहीं रहना पड़ेगा 24 घंटे भर्ती, मेडिक्लेम में बड़ा बदलाव आपको पता है क्या...
नहीं रहना पड़ेगा 24 घंटे भर्ती, मेडिक्लेम में बड़ा बदलाव आपको पता है क्या...

मेडिक्लेम के लिए हमें कम के कम 24 घंटे अस्पताल में भर्ती रहना पड़ता है। अगर हम 24 घंटे से कम समय तक अस्पताल में भर्ती रहते है तो बीमा कंपनियां उसमें क्लेम देने से रिजेक्ट कर देती है।

BHOPAL. हम लोग अक्सर इलाज के खर्चे से बचने के लिए मेडिकल इंश्योरेंस (medical insurance) लेते है। परिवार में कब कौन बीमार पड़ जाएं, कौन सी मुसीबत के समय हमें ये मेडिकल इंश्योरेंस काम आ जाए, हमें खुद ही पता नहीं रहता है। इलाज के खर्चों के बोझ से बचने के लिए हम पहले से ही मेडिकल इंश्योरेंस लेते हैं, ताकि जब जरूरत पड़े हम इसका इस्तेमाल कर सकें। लेकिन मेडिक्लेम के लिए हमें कम के कम 24 घंटे अस्पताल में भर्ती रहना पड़ता है, लेकिन अब इसमें सरकार बदलाव (Changes in medical insurance) करने की तैयारी में है।

अब नहीं रहना पड़ेगा 24 घंटे भर्ती

दरअसल मेडिक्लेम (mediclaim policy) के लिए हमें कम के कम 24 घंटे अस्पताल में भर्ती रहना पड़ता है। अगर हम 24 घंटे से कम समय तक अस्पताल में भर्ती रहते है तो बीमा कंपनियां उसमें क्लेम देने से रिजेक्ट कर देती है। बिना अस्पताल में 24 घंटे भर्ती हुए हम इंश्योरेंस क्लेम नहीं कर सकते है। मेडिकल इंश्‍योरेंस लेने वालों की सबसे बड़ी परेशानी ही क्लेम पाने की होती है। लेकिन आने वाले समय में इसमें काफी बड़ा बदलाव देखा जा सकता है।

सरकार करने जा रही है बड़ा चेंज

बिना अस्पताल में 24 घंटे भर्ती हुए भी आप इंश्योरेंस क्लेम कर सकेंगे। इसे लेकर सरकार ने बीमा क्षेत्र के रेग्यूलेटर आईआरडीएआई (Insurance Regulatory and Development Authority of India) के साथ बातचीत शुरू कर दी है। अगर ऐसा होता है तो मरीज के 24 घंटे एडमिट रहने की बाध्यता खत्म हो जाएगी। बता दें कि फिलहाल मेडिक्लेम के लिए मरीज को कम के कम 24 घंटे अस्पताल में भर्ती रहना पड़ता है। ऐसा नहीं होने पर बीमा कंपनियां मरीज के क्लेम को रिजेक्ट कर देती हैं।

Tags:
  • नेशनल न्यूज
  • MediClaim
  • Big Change of Government in Mediclaim Rules
  • Medical Insurance Claim
  • not mandatory to admitted in hospital for Mediclaim
  • Health Insurance Companies
  • NCDRC
  • Department of Financial Services
  • Insurance Regulatory and Development Authority of India
  • हॉस्पिटल
  • मेडिकल क्लेम
  • सरकार का बड़ा चेंज
  • मेडिक्लेम के नियमों में बदलाव
  • मेडिक्लेम के लिए अस्पताल में एडमिट रहना अनिवार्य नहीं
  • हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां
  • एनसीडीआरसी
  • डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा