आज मुंबई में बड़ा हादसा हुआ है। लगातार हो रही बारिश की वजह से चेंबूर इलाके में सुबह लैंडस्लाइड हो गया। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई, वहीं, मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। 16 लोगों को बचा लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है।
3 तीन से लगातार बारिश
मुंबई में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। कई इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। ग्रांउड फ्लोर पर रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बोरीवली, कांदिवली, चेंबूर समेत कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। बारिश की वजह से BMC बसों ने अपनी रूट बदल दी है। सायन रेलवे ट्रैक जलमग्न हो गया है।
पांच मकान ढह गए
17 जुलाई की रात से हादसा हुआ।मलबे में बच्चे भी फंसे है। रिक्शे से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।इनमें से 11 की मौत चेंबूर इलाके में हुई, तीन की मौत विक्रोली में हुई। इस हादसे में पांच मकान गिरे हैं। दो मकान का मलबा निकाल लिया गया है। तीन मकान का मलबा निकाला जाना है।
आर्थिक मदद का ऐलान
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दुख जताया। राष्ट्रीय राहत कोष से हादसे में जान गवाने वालों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद देने के ऐलान किया है।