चंद्रमा राशि में मंगल और शुक्र का गोचर, इन राशियों को करेगा परेशान, जानिए किन 3 राशियों को 1 जुलाई तक रहना होगा सावधान

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
चंद्रमा राशि में मंगल और शुक्र का गोचर, इन राशियों को करेगा परेशान, जानिए किन 3 राशियों को 1 जुलाई तक रहना होगा सावधान

BHOPAL. ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा गया है। मंगल साहस, शौर्य व ऊर्जा आदि के कारक माने गए हैं, जबकि शुक्र ग्रह सुख-संपदा, वैभव व ऐश्वर्य आदि के प्रदाता हैं। मंगल ग्रह इन दिनों कर्क राशि पर गोचर कर रहा है और 1 जुलाई 2023 तक इसी राशि में विराजमान रहेगा। वहीं, शुक्र भी कर्क में प्रवेश कर चुका है, जो 7 जुलाई तक कर्क राशि में गोचर करेगा। यानी 1 जुलाई तक कर्क राशि में मंगल-शुक्र की युति रहेगी। मंगल-शुक्र की कर्क राशि में युति कई राशि के जातकों के लिए मुसीबतों का पहाड़ ला सकती है।





कर्क राशि





कर्क राशि में मंगल-शुक्र की युति कर्क राशि के 10वें भाव में बनी है। ऐसे में शुक्र की राशि में यह परिवर्तन आपके कार्यक्षेत्र पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। सहकर्मियों के साथ अपने संबंधों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए आपको कार्यालय की राजनीति में शामिल होने से बचने की आवश्यकता है, जो आपकी नौकरी की तरक्की को बाधित कर सकता है। उच्चाधिकारियों के साथ बहस से बचें। इस अवधि में आपके प्रमोशन में रुकावटें आ सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े जातकों को सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि नुकसान का अनुभव होने का खतरा है। यह गोचर आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।





ये भी पढ़ें...





बुध और सूर्य की युति से वृषभ राशि में बन रहा बुधादित्य योग, इनके पारिवारिक जीवन में होगी उठा पटक, जानें कौन सी है वो राशियां





धनु राशि





शुक्र का गोचर कर्क राशि में धनु राशि के 8वें भाव में बन रहा है। मंगल और शुक्र की यह युति आपकी आर्थिक स्थिति को बाधित करने की क्षमता रखती है। अपनी परेशानियों को बढ़ाने से बचने के लिए आपको चोरी छुपे पैसे खर्च करने से बचने की जरूरत है। परिवार के सदस्यों के साथ बहस होने की संभावना है और परिवार से संबंधित तनाव बढ़ने की संभावना है। इस अवधि में किसी भी तरह का निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।





कुंभ राशि





कर्क राशि में मंगल-शुक्र की युति कुंभ राशि के 6वें भाव में हो रही है। इस अवधि में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। आप कितनी भी मेहनत कर लें, हो सकता है आपको मनचाहा परिणाम नहीं मिलेगा। आपके सहयोगी आपके खिलाफ हो सकते हैं और कोई साजिश भी रच सकते हैं। प्रतिकूल परिस्थितियों से बचने के लिए अपने काम पर पूरा ध्यान दें। आपकी सेहत के लिए समय अनुकूल नहीं है, इसलिए इसके प्रति सचेत रहें। खर्चों पर काबू रखें क्योंकि बेवजह धन खर्च हो सकता है। कारोबारियों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में विवाद से दूर रहें।





(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)



 



Today horoscope आज का राशिफल astrology news ज्योतिष न्यूज Mars-Venus transit transit of planets in Cancer Astro News मंगल-शुक्र का गोचर कर्क राशि में ग्रहों का गोचर एस्ट्रो न्यूज