ये ग्रह बदलने जा रहे अपनी चाल, 3 राशियों को होगा धनलाभ, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
ये ग्रह बदलने जा रहे अपनी चाल, 3 राशियों को होगा धनलाभ, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

BHOPAL. ग्रहों के राशि परिवर्तन के हिसाब से जून का महीना काफी खास होने वाला है। इस महीने में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ग्रहों की बदली चाल का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा। जून महीने में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाले परिवर्तनों की वजह से जहां कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक जाएगी तो कुछ राशि के जातकों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जून में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में होने वाले परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। हालांकि कुछ राशियों पर इन ग्रहों का बेहद शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। जानें कब कौन-सा ग्रह करेगा राशि परिवर्तन और किन राशि के जातकों को होगा लाभ-



इन ग्रहों का होगा परिवर्तन



बुध का वृषभ राशि में गोचर: 7 जून 2023 को शाम 7 बजकर 40 मिनट पर बुध वृषभ राशि में गोचर करेगा।



मिथुन राशि में सूर्य का गोचर: 15 जून 2023 को शाम 6:07 बजे सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेगा। 



शनि वक्री कुंभ राशि में: 17 जून 2023 को रात्रि 10 बजकर 48 मिनट पर शनि कुम्भ राशि में वक्री होंगे।



बुध अस्त वृष राशि में: 19 जून 2023 को सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर बुध वृष राशि में अस्त हो जाएगा।



मिथुन राशि में बुध का गोचर: 24 जून 2023 को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर बुध मिथुन राशि में गोचर करेगा।



ये भी पढ़ें...



शुक्र का कर्क राशि में प्रवेश होगा लकी, करेगा धनवर्षा, जानिए किन 3 राशियों पर शुक्र देगा ऐश्वर्य का आशीर्वाद



इन राशियों को मिलेगा लाभ



5 प्रमुख ग्रहों की चाल का 12 राशियों के लोगों पर खासा प्रभाव पड़ेगा। लेकिन, जून में होने वाले ग्रह राशि परिवर्तन का सबसे ज्यादा फायदा 3 राशियों को होगा। इस दौरान वृषभ, सिंह और धनु राशि वालों को भरपूर सफलता मिलेगी। इन राशि वालों को करियर में मनचाहा परिणाम देखने को मिलेगा। अगर आप नई नौकरी की इच्छा रखते हैं तो अवसर का लाभ उठाने के लिए समय उत्तम है। साथ ही, व्यवसायी लोग इस अवधि में अच्छे सौदे करने में सक्षम होंगे और लाभ अर्जित करेंगे।



(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें)


ग्रहों का राशि परिवर्तन जून में ग्रहों की चाल astrology results एस्ट्रो न्यूज zodiac change of planets Planetary movement in June ज्योतिष न्यूज astrology news Astro News ज्योतिष फल
Advertisment