आज इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत और इन पर आ सकता है बड़ा खतरा, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

author-image
New Update
आज इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत और इन पर आ सकता है बड़ा खतरा, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

BHOPAL. आज आपकी राशि क्या कहती है। क्या आज आपकी किस्मत चमकेगी या आप पर बड़ा खतरा आ सकता है। ये जानने के लिए पढ़िए आपका राशिफल...



मेष



आज के दिन काम ज्यादा रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। दूसरों पर भरोसा ना करें और लेनदेन से बचें। परिवार में विवाद की आंशका है। इसलिए वाणी पर कंट्रोल करें और बेमतलब के विवाद में ना पड़ें। अपने कार्य में बिजी रहें। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है।



वृष



आज के दिन किसी से लड़ाई-झगड़ा ना करें। नौकरी खोज रहे युवाओं की तलाश पूरी होगी और रोजगार के नए रास्ते मिलेंगे। व्यवसायिक यात्रा सफल होगी, जिसका आने वाले दिनों में लाभ मिलेगा। मन प्रफुल्लित रहेगा। ज्यादा यात्रा करना झुंझलाहट पैदा कर सकता है।



मिथुन



आज का दिन सामान्य है। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार मिलेगा और घर का माहौल खुशनुमा बीतेगा। रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। महत्व के मामले सुलझेंगे। विरोधी शांत रहेंगे। बहुत ज्यादा खाने से बचें और अपने वजन पर नजर रखें।



कर्क



आज का दिन सामान्य है। मेहनत रंग लाएगी। आपका कार्य लोगों को पसंद आएगा। मान-सम्मान मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा। निवेश में लाभ मिलेगा। आपकी किस्मत चमकने के आसार हैं, बड़ा फायदा हो सकता है। मार्केटिंग के क्षेत्र में काम करने की आपकी महत्वाकांक्षा फलीभूत हो सकती है।



सिंह



आज हर काम सफल होगा। जोखिम में भी लाभ मिलेगा। रुके हुए धन की वापसी होगी। मन प्रसन्न रहेगा और नौकरी में ट्रांसफर हो सकते हैं। कार्य में मेहनत ज्यादा होगी और व्यवसाय-व्यापार का विस्तार होगा।



कन्या



आज कार्य स्थल पर नए संबंध बनेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा। कार्य की प्रगति के चलते उत्साही रहेंगे। दूसरे के मामलों में दखलंदाजी से बचें। उपहार की प्राप्ति होगी। आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा।



तुला



आज आपका दिन अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। कार्य स्थल पर कार्य अच्छे से कर पाएंगे। व्यापारियों को लाभ होगा। शिक्षा से जुड़े लोगों को नए अवसर मिलेंगे।



वृश्चिक



आज खुशनुमा दिन रहेगा। सेहत का ध्यान रखें और किसी तरह की लापरवाही ना करें। पुराना रोग फिर से उभर सकता है। व्यापार में सतर्कता बरतें। लाभ होगा, लेकिन नासमझी के चलते परेशानी भी हो सकती है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। यात्रा करने से बचें।



धनु



आज के दिन वाणी पर संयम रखें। हर निर्णय और कार्य में परिजन आपका साथ देंगे। यात्रा और निवेश में लाभान्वित होंगे। कानूनी मामलों से मुक्ति मिलेगी। अपरिचित व्यक्ति की मुलाकात से आपके अंदर का आत्मविश्वास जागेगा। आज मानसिक शांति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें।



मकर



आज का दिन लेनदेन से भरा होगा। आज उन्नति के नए रास्ते मिलेंगे। संपत्ति के मामले में कोई बड़ा सौदा आपके हाथ लग सकता है। व्यवसाय-व्यापार में लाभ होगा। जोखिम के कार्य में सावधानी बरतें, नहीं तो आप पर बड़ा खतरा आ सकता है। सावधानी बरतने पर सुरक्षित रहेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।



कुंभ



आज आपके मन में उलझन रहेगी। खानपान को लेकर मन में खुशी रहेगी। आज आपके हर कार्य सफल होंगे। यात्रा और नौकरी में लाभ अर्जित करेंगे। व्यापार में ज्यादा धनलाभ होगा। निवेश में सफलता मिलेगी। किसी मामले में समय का दुरुपयोग भी होगा।



मीन



आज आपका दिन अच्छा रहेगा। मन में निराशा आ सकती है। आर्थिक मामलों में सावधान रहें और लेनदेन से बचें। आज आप व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अपने लिए समय निकालने में सफल होंगे और इस खाली समय में अपने परिवार वालों के साथ बातचीत कर सकते हैं।


Horoscope Daily Horoscope राशिफल दैनिक राशिफल Sunday Horoscope रविवार का राशिफल 9th July Horoscope 9 जुलाई का राशिफल