/sootr/media/post_banners/a3ab0d1d27edb58d298f2ade89ea0c1a5ee71bc973d6455744364d3e7eb56a5b.jpeg)
ललित उपमन्यु, Barwani. सेंधवा में रामनवमी के जुलूस पर पथराव हुआ था। जिले में सद्भावना बिगाड़ने वालों के मकानों को जमींदोज करने की कार्रवाई 11 अप्रैल से आरंभ हो गई है। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में भारी पुलिस बल की उपस्थिति में आरोपियों के घर पर जेसीबी चली। बुलडोजर ने आरोपियों के पक्के दो मंजिला मकानों को चंद मिनटों में ही पत्थरों में बदल दिया।
वीडियोग्राफी के आधार पर हुई कार्रवाई
मामले में प्रशासन ने 11 दंगाइयों पर FIR दर्ज की है। 7 को हिरासत में लिया और 7 के घरों के बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। शासन-प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि वीडियोग्राफी में जो भी आरोपी दिखाई दे रहे है। उन्हें किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। सभी आरोपियों के मकानों को इसी प्रकार ध्वस्त किया जाएगा। सेंधवा में रामनवमी के दिन निकाले जा रहे जुलूस पर पथराव हुआ था।
इनके घर टूटे
इस मामले में समर खान के दो मंजिला पक्के मकान को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। समर खान पर 5 आपराधिक प्रकरण पूर्व से ही दर्ज हैं। उनकी माता रूक्कईया नगर पालिका में पार्षद हैं। इसी तरह दो महिलाओं के भी पक्के मकान को जमींदोज कर दिया गया। ये दोनों महिलाएं भी कल हुई पत्थरबाजी में शामिल थीं।