/sootr/media/post_banners/2aa0cf62b310dde4c2a93d847b204055ee3f1c056e34a82f024588277248832b.jpeg)
देव श्रीमाली, Gwalior. शहर के सबसे व्यस्त इलाके शिंदे की छावनी और फूलबाग के पास होटल क्लर्क्स इन के एकदम पीछे दिनदहाड़े एक दंपत्ति से लुटेरे बैग छीनकर भाग गए। घटना के बाद पुलिस ने घेराबंदी भी की लेकिन अपराधियों का कोई सुराग नहीं लग सका है। घटना 8 मई की दोपहर लगभग सवा चार बजे की है। तानसेन नगर से बंटी नामक युवक अपनी पत्नी के साथ स्कूटर से ग्वालियर आए थे। उनके परिवार में शादी है, उसकी खरीददारी करनी थी।
#ग्वालियर में स्कूटी सवार दंपत्ति से जेवरात से भरा पर्स छीनकर भागे लुटेरे, इंदरगंज थाना इलाके के नौगजा रोड पर हुई घटना।@CMMadhyaPradesh@GwaliorComm@dmgwalior@GwaIiorPolice#MadhyaPradeshpic.twitter.com/n5a5eWPlI9
— TheSootr (@TheSootr) May 8, 2022
ऐसे हुई लूट
दंपत्ति ने पहले महाराज बाड़े से कुछ कपड़े खरीदे फिर सराफा बाजार से लगभग डेढ़ लाख रुपए के जेवरात खरीदे और उनकी पत्नी ने अपना टूटा मंगल सूत्र जुड़वाया। वे घर लौटने के लिए अपनी गाड़ी से रवाना हुए वे लोग जैसे ही होटल क्लार्क्स इन के पीछे पहुंचे की पीछे से तेज स्पीड में स्कूटर आया और महिला को धक्का देते हुए उसके हाथ से सोने के जेवरात और कपड़ो का बैग छीना और तेजी निकल गए। इस बीच जब तक बंटी अपने स्कूटर का बैलेंस सम्भाल पाता तक लूट हो चुकी थी। दोनो लुटेरे मुंह बांधे हुए थे।
पुलिस कर रही जांच
लूट के बाद वे मदद के लिए चिल्लाए भी लेकिन गर्मी के कारण सड़को पर सन्नाटा था सो कोई मदद के लिए नहीं आया। बाद में पुलिस चौकी पर पहुंचकर उन्होंने सूचना दी। पुलिस ने घेराबंदी भी करवाई लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है। घटना के बाद से सनसनी फैल गई।