आज साल का आखिरी solar eclipse है। यह MP समेत कई जगहों पर दिखेगा। solar eclipse News
thesootr
होम / धर्म-ज्योतिष / आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, भारत में MP...

आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, भारत में MP समेत कई जगहों पर दिखेगा और करीब सवा घंटे रहेगा, सूतक भी मान्य रहेगा

Atul Tiwari
25,अक्तूबर 2022, (अपडेटेड 25,अक्तूबर 2022 07:47 AM IST)

BHOPAL. आज (25 अक्टूबर) साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक अमावस्या तिथि पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा से साथ दिवाली का त्योहार मनाया जाता है और अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। लेकिन इस बार दिवाली के फौरन बाद ही आंशिक सूर्यग्रहण लगेगा। कई साल बाद दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा ना होकर एक दिन का अंतर है। दिवाली और गोवर्धन पूजा के बीच सूर्य ग्रहण का ऐसा संयोग कई वर्षो बाद पड़ रहा है। विद्वानों के मुताबिक, 1300 साल बाद सूर्य ग्रहण दो प्रमुख त्योहार के बीच पड़ने के साथ बुध, गुरु, शुक्र और शनि सभी अपनी-अपनी राशि में मौजूद रहेंगे। साल का यह आखिरी आंशिक सूर्यग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई देने से इसका सूतक काल मान्य होगा। ये ग्रहण तुला राशि में लगेगा।

भारत में कितने बजे शुरू होगा सूर्य ग्रहण ?

सूर्य ग्रहण की तिथि : 25 अक्टूबर 2022सूर्य ग्रहण का समय (भारतीय समयानुसार) : शाम 4:22 से 5:42 तकसूर्य ग्रहण की समय अवधि :1 घंटे 19 मिनट

सूर्य ग्रहण कहां शुरू होगा और कहां खत्म होगा?

यहां से शुरुआत- आइसलैंड में दोपहर 2.29 बजेयहां पर खत्म- अरब सागर में 6.32 बजे खत्म


भारत में इन जगहों पर दिखेगा

उत्तराखंड, पंजाब, दिल्ली, लेह-लद्दाख, जम्मू, श्रीनगर, गुजरात, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, तमिलनाडु, कर्नाटक, मुंबई, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बंगाल और बिहार। खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक, दिवाली के बाद लगने वाला सूर्य ग्रहण देश के उत्तरी और पश्चिमी भागों में आसानी के साथ देखा जा सकेगा,जबकि पूर्वी भागों में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा क्योंकि यहां पर सूर्यास्त जल्दी हो जाएगा। भारत में ग्रहण की शुरुआत शाम के 4 बजे के बाद ही होगी। 

देश में यहां दिखेगा सूर्य ग्रहण

दिल्ली, राजस्थान,पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब,उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड. जम्मू, श्रीनगर, लेह और लद्दाख। 

देश के इन हिस्सों में कुछ समय के लिए दिखेगा सूर्य ग्रहण

दक्षिण भारत के हिस्से जैसे तमिलनाडु, कर्नाटक, मुंबई, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और बंगाल।

देश के इन हिस्सों में दिखाई नहीं देगा सूर्य ग्रहण

देश के पूर्वी भागों में असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और नगालैंड।

दुनिया के किन हिस्सों में दिखाई देगा 

यूरोप, उत्तरी-पूर्वी अफ्रीका, मध्य और पश्चिमी एशिया, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और प्रशांत महासागर।

thesootr
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :
Like & Follow Our Social Media
thesootr