22 अप्रैल को अक्षय तृतीया, जानिए कौन सी राशि में किस वस्तु का दान करना है शुभ, क्या दान करने से होगी धन वर्षा

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
22 अप्रैल को अक्षय तृतीया, जानिए कौन सी राशि में किस वस्तु का दान करना है शुभ, क्या दान करने से होगी धन वर्षा

BHOPAL. हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों में अक्षय तृतीया को युगादि तिथि कहा गया है। इस दिन से कई युगों का आरंभ हुआ है और भगवान विष्णु के कई अवतार भी हुए हैं। इस दिन सतयुग और त्रेतायुग का आरंभ हुआ है। इस साल अक्षय तृतीया का पर्व 22 अप्रैल को है। इस बार अक्षय तृतीया बेहद खास मानी जा रही है। दरअसल, इस साल अक्षय तृतीया पर कई शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन उच्च के चंद्रमा होंगे वृष राशि में होंगे। साथ ही इस दिन आयुष्मान योग होगा, शुभ कृतिका नक्षत्र रहेगा, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, अमृत सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग रहेगा। अक्षय तृतीया तिथि का आरंभ 22 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 50 मिनट से आरंभ होगी और 23 तारीख को सुबह 7 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। अक्षय तृतीया के दिन कुछ चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इन चीजों के दान से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन के भंडार भरे रहते हैं। आइए जानते हैं कि इस दिन आपको अपनी राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए।



ये भी पढ़े...



22 अप्रैल से इन राशि वालों के आएंगे बुरे दिन!, गुरु और राहु के मिलने से बन रहा चांडाल योग, जानिए किन्हें रहना होगा संभलकर



राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान



मेष- इस राशि के जातकों को अक्षय तृतीया के दिन जौ या जौ से बने पदार्थ, सत्तू और गेहूं का दान करना चाहिए।



वृषभ- अक्षय तृतीया के दिन वृषभ राशि के जातकों को ग्रीष्म ऋतु के फल, जल से भरी तीन मटकी और दूध का दान करना चाहिए।



मिथुन- इस राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन ककड़ी, खीरा, सत्तू और हरी मूंग का दान मंदिर में जाकर करना चाहिए।



कर्क- अक्षय तृतीया के दिन कर्क राशि के लोगों को जल से भरी एक मटकी, दूध और मिश्री किसी साधु को दान करना चाहिए।



सिंह- इस राशि के जातक अक्षय तृतीया के दिन सत्तू, जौ और गेहूं में से किसी एक पदार्थ का दान मंदिर में जाकर करें।



कन्या- कन्या राशि वालों को अक्षय तृतीया के दिन ककड़ी, खीरा और तरबूज का दान करना चाहिए।



तुला- इस राशि के लोगों को इस शुभ दिन पर मजदूरों या राहगीरों को पानी पिलाना चाहिए। साथ ही किसी गरीब व्यक्ति को जूते-चप्पल दान करना चाहिए। इससे ग्रह दोष कम होते हैं।



वृश्चिक- इन राशि के जातकों को किसी गरीब व्यक्ति को जल से भरा पात्र, छाता या पंखा दान करना चाहिए। इससे आप अपने कष्टों से राहत महसूस करेंगे।्र



धनु- धनु राशि वालों को इस दिन बेसन से निर्मित पदार्थ, चने की दाल, मौसमी फल या सत्तू में से किसी भी एक पदार्थ का दान करना चाहिए। 



मकर- मकर राशि वालों को आज जल से भरी मटकी, दूध और मीठे पदार्थ गरीबों को दान करना चाहिए।



कुंभ- कुंभ राशि के लोग अक्षय तृतीया के दिन जल से भरा मटका, मौसमी फल तथा गेहूं किसी गरीब व्यक्ति को दान करें।



मीन- इस राशि के जातकों को चार हल्दी की गांठ ब्राह्मण को दान स्वरूप देना चाहिए। बेसन से निर्मित पदार्थ और सत्तू मंदिर में दान करें।



इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


अक्षय तृतीया दान वस्तु अक्षय तृतीया 22 अप्रैल अक्षय तृतीया 2023 akshaya tritiya donate item akshaya tritiya 22 april akshaya tritiya 2023 ज्योतिष न्यूज Astro News
Advertisment