हनुमान जयंती पर बन रहा शुभ सयोंग, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, गुरु और शुक्र ग्रह से मिलेगा फायदा, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
हनुमान जयंती पर बन रहा शुभ सयोंग, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत,  गुरु और शुक्र ग्रह से मिलेगा फायदा, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

BHOPAL. हनुमान जन्मोत्सव का पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। इस बार हनुमान जयंती 6 अप्रैल गुरुवार को मनाई जा रही है। चैत्र पूर्णिमा को मनाया जाने वाले इस त्योहार में इस बार गुरु और शुक्र का बेहद शुभ संयोग बन रहा है। इस दिन हस्त नक्षत्र और चित्रा नक्षत्र का शुभ संयोग रहेगा और भौतिक सुख-सुविधा के स्वामी शुक्र ग्रह भी राशि परिवर्तन करेंगे। ऐसे में हनुमान जयंती पर हनुमानजी की पूजा करने वाले लोगों पर भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की विशेष कृपा बनी रहेगी। आइए जानते हैं कि इस खास संयोग के कारण ये हनुमान जयंती किन राशियों के लिए शुभ रहने वाली है।



इस समय करें बजरंगबली की पूजा



चैत्र पूर्णिमा तिथि 5 मार्च सुबह 9 बजकर 19 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं इसका समापन 6 अप्रैल की सुबह 10 बजकर 4 मिनट पर होगा। बजरंगबली की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 6 अप्रैल को सुबह 06.06 मिनट से 07.40 मिनट तक का है। इस दिन का अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.02 से दोपहर 12.53 तक रहेगा।



मेष- इस हनुमान जयंती पर मेष राशि के जातकों को आर्थिक परेशानी से छुटकारा मिल सकती है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार और कार्यक्षेत्र के लिए भी यह महीना इस राशि के लिए शुभ साबित होगा। सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। मेहनत का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा।



मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए हनुमान जयंती फायदेमंद साबित होने वाली है। हनुमानजी की कृपा से इस माह आपको धन की प्राप्ति होगी। करियर से जुड़े लोगों को भी नौकरी या प्रमोशन के नए अवसर मिल सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी लाभ होगा। जो लोग नया बिजनेस शुरू करेंगे, उन्हें लाभ होगा। 



सिंह- सिंह राशि के जातकों को भी इस महरपे हनुमानजी की कृपा मिलने वाली है। करियर में तरक्की होगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, नैतिक क्षमता में सुधार होगा और पदोन्नति की भी संभावना है। कार्य क्षेत्र में कोई नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान परिवार का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं।



वृश्चिक- हनुमान जी की कृपा से वृश्चिक राशि के जातकों को रुका हुआ धन प्राप्त होगा। शिक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। नौकरी में उन्नति नए अवसर प्राप्त होंगे। अन्य क्षेत्रों में लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन के योग भी बन रहे हैं। करियर में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।



(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)


MP News हनुमान जयंती 2023 hanuman jayanti 2023 हनुमान जयंती पर शुभ संयोग Hanuman Jayanti Auspicious coincidence on Hanuman Jayanti एमपी न्यूज हनुमान जयंती