छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध देवी मंदिर: आस्था और शक्ति का संगम, जहां नवरात्रि में लगता है भक्तों का मेला
छत्तीसगढ़ में कई प्रसिद्ध और आध्यात्मिक महत्व वाले माता मंदिर हैं, (navratri 2025) ये मंदिर अपनी धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ नवरात्रि के दौरान लगने वाले भव्य मेलों के लिए भी जाने जाते हैं।
डोंगरगढ़ माँ बम्लेश्वरी मंदिर छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक पहाड़ी पर मौजूद है। यह मंदिर अपनी आध्यात्मिक महत्ता के लिए जाना जाता है और यहां बड़ी बम्लेश्वरी और छोटी बम्लेश्वरी नाम के दो मंदिर हैं।
जांजगीर-चांपा जिले में महानदी के किनारे स्थित चंद्रहासिनी देवी मंदिर अपनी सुंदरता के लिए मशहूर है। यहां हर साल नवरात्रि के समय एक बड़ा मेला लगता है।
महासमुंद जिले के भीमखोज में स्थित खल्लारी माता मंदिर एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह मंदिर पहाड़ी पर बना हुआ है और यहाँ तक पहुंचने के लिए भक्तों को चढ़ाई करनी पड़ती है।
बागबाहरा में स्थित चंडी माता मंदिर देवी चंडी को समर्पित है। यह मंदिर अपने शांत और आध्यात्मिक माहौल के लिए प्रसिद्ध है।
महासमुंद जिले के बावनकेरा में स्थित मुंगई माता मंदिर एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यह मंदिर अपनी स्थानीय पहचान और महत्व के लिए जाना जाता है, जहाँ आसपास के क्षेत्रों से भक्त दर्शन के लिए आते हैं।