इस बार 30 नहीं 59 दिनों का होगा सावन, 19 साल बाद बन रहा खास योग, हरि और भोलेनाथ की बरसेगी कृपा

author-image
Neha Thakur
एडिट
New Update
इस बार 30 नहीं 59 दिनों का होगा सावन, 19 साल बाद बन रहा खास योग, हरि और भोलेनाथ की बरसेगी कृपा

BHOPAL. हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व है। यह महीना भोलेनाथ को समर्पित माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, सावन के महीने में भगवान शिव की विधिपूर्वक पूजन करने वालों की हर मनोकामना पूरी होती है। इस साल सावन का महीना कुछ खास होने वाला है। दरअसल, 19 साल के बाद सावन में खास संयोग बन रहा है। जिस कारण सावन का महीना 30 दिनों का नहीं, बल्कि 59 दिनों का होगा, यानी इस साल सावन 4 जुलाई से शुरू होगा और 31 अगस्त को समाप्त होगा। हर तीन साल पर एक अतिरिक्त मास होता है, जिसे अधिकमास या मलमास कहते हैं। इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है।





इस दिन रखेंगे व्रत





सावन का पहला सोमवार- 10 जुलाई





सावन का दूसरा सोमवार- 17 जुलाई





सावन का तीसरा सोमवार- 24 जुलाई





सावन का चौथा सोमवार- 31 जुलाई





सावन का पांचवा सोमवार- 07 अगस्त





सावन का छठा सोमवार- 14 अगस्त





सावन का सातवां सोमवार- 21 अगस्त





सावन का आठवां सोमवार- 28 अगस्त





हरि के साथ भोलेनाथ की बरसेगी कृपा





इस साल श्रावण मास के दौरान अधिकमास पड़ रहा है, इसलिए उस दौरान पूजा-अर्चना करने से भगवान हरि के साथ ही भोलेनाथ की भी जमकर कृपा बरसेगी। वैदिक पंचांग की गणना सौरमास और चंद्रमास के आधार पर होती है। एक चंद्रमास 354 दिनों का होता है वहीं एक सौरमास 365 दिनों का होता है। इस तरह से इन दोनों में 11 दिन का अंतर आ जाता है। लिहाजा 3 साल में यह अंतर 33 दिन का हो जाता है। इस तरह हर तीसरे वर्ष में 33 दिनों का अतिरिक्त एक माह बन जाता है। इस वर्ष 2023 में सावन माह 4 जुलाई से आरंभ होकर 31अगस्त तक रहेगा। सावन के महीने में 59 दिन रहेंगे। जिसमें 18 जुलाई से लेकर 16 अगस्त तक सावन अधिकमास रहेगा।





ये भी पढ़े...





सूर्य, बुध, गुरु, राहु की युति बदलेगी इन 4 राशियों के दिन, जानें किसकी राशि में बरसेगा धन, किसके घर आएगी ढेरों खुशियां





पूजा सामग्री में ये चीज करें शामिल





सावन का पहला सोमवार यानी 10 जुलाई 2023 को है। सावन सोमवार के पहले दिन भोलेनाथ का जल, दूध, दही, घी, गन्ने का रस, गंगाजल से अभिषेक करने वालों के सौभाग्य में वृद्धि होती है। वहीं, दूसरे दिन व्रती को प्रदोष काल में शिव पूजा करनी चाहिए। इस समय शिव प्रसन्न अवस्था में रहते हैं, कहते हैं शाम को शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने पर महादेव साधक के हर कष्ट हर लेते हैं। घर में अगर धन की कमी रहती है तो सावन में शमी के पेड़ की जड़ को लेकर शिवजी को चढ़ाएं। ऐसा करने के बाद उसे अपनी तिजोरी में लाकर रख दें। इससे धन का संकट दूर होगा। जो लोग सोमवार का व्रत शुरू करना चाहते हैं। वह इस साल सावन के पहले सोमवार से शुरू करें। ये शुभ माना जाता है। वहीं जिन लोगों की शादी में अड़चन आ रही है तो सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर केसर युक्त दूध चढ़ाएं। ऐसा करने से विवाह में आने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा।





इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।



शिवभक्ति सावन का खास योग सावन सोमवार की शुरूआत सावन सोमवार 2023 devotion to Shiva special yoga of Sawan start Sawan Sawan Monday 2023 ज्योतिष न्यूज astrology news