अब सूर्य और शनि ग्रह की बदलने वाली है चाल, 5 राशियों का बदलेगा भाग्य, जानिए कौन सी है वो भाग्यशाली राशियां

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
अब सूर्य और शनि ग्रह की बदलने वाली है चाल, 5 राशियों का बदलेगा भाग्य, जानिए कौन सी है वो भाग्यशाली राशियां

BHOPAL. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। आज बुध ने वृष राशि में प्रवेश कर लिया है। इसके बाद 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 17 जून को शनि कुंभ राशि में वक्री हो जाएंगे। 19 जून को बुध वृष राशि में अस्त हो जाएंगे और 24 जून को वृष राशि से मिथुन में प्रवेश कर जाएंगे। इस परिवर्तन से किस राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव आइए हम आपको बताते हैं।



मेष राशि- इस राशि के जातक आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। बातचीत में भी सन्तुलित रहें। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति रहेगी। कारोबार के विस्तार में किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। घरेलू समस्याएं बढ़ेंगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।



वृष राशि- इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार का साथ रहेगा। बौद्धिक कार्यों में सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।  मान-सम्मान मिलेगा। 



मिथुन राशि- इस राशि के जातकों के मन में नकारात्मकता के विचारों से बचें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। परिवार का साथ मिलेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। दाम्पत्य सुख में वुद्धि होगी। धन की स्थिति में सुधार होगा। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।



कर्क राशि- इस राशि के जातकों के मन में आशा-निराशा के भाव आ सकते हैं। मानसिक शान्ति बनाये रखने के लिए प्रयास करें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। व्यर्थ की चिंताएं परेशान कर सकती हैं। अपनी भावनाओं को वश में रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। 



सिंह राशि- इस राशि के जातकों में आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पिता का सानिध्य मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि होगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे। मानसिक शांति रहेगी। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग भी मिलेगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। 



कन्या राशि- इस राशि के जातकों का मन आज प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यभार और आय में वृद्धि हो सकती है, परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। सेहत का ध्यान रखें। वाणी के प्रभाव से कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। कुछ दिक्कतें भी आ सकती है। किसी राजनेता से मुलाकात हो सकती है। 



तुला राशि- इस राशि के जातक धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म में मन लगेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा।



वृश्चिक राशि- इस राशि के जातकों में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। धैर्यशीलता बनाये रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। किसी सम्पत्ति से आय के साधन विकसित हो सकते हैं। 



धनु राशि- आज इस राशि के जातकों का मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, परन्तु स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संयत रहें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। खर्च में कमी आएगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। 



मकर राशि- इस राशि के जातकों में आलस्य भी अधिक हो सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। सचेत रहें। वाणी में सौम्यता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। 



कुंभ राशि- इस राशि के जातकों को वाणी में मधुरता लानी होगी, परन्तु मन परेशान रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। बातचीत में संयत रहें। संगीत में रुचि हो सकती है। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव एवं सौन्दर्यीकरण के कार्य होंगे। 



मीन राशि- इस राशि के जातकों के मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। वस्त्रों एवं वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे।  धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। परिवार का साथ मिलेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। धर्म-कर्म में मन लगेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य की परेशानी अभी बनी रहेंगी।


these zodiacs will have to be careful people of these zodiacs will be benefited Today's horoscope sun and Saturn zodiac change Astrology आज का राशिफल ज्योतिषी शास्त्र इन राशि को रहना होगा संभलकर इन राशि वालों को होगा फायदा सूर्य और शनि का राशि परिवर्तन